फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   In intensive checking of six sub-stations, action was taken against two people for electricity theft.

Siddharthnagar News: छह उपकेंद्रों के सघन चेकिंग में दो लोगों पर बिजली चोरी के तहत हुई कार्रवाई

Thu, 12 Jun 2025 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
In intensive checking of six sub-stations, action was taken against two people for electricity theft.
विद्युत उप केन्द्र मरवटिया महुलानी में बकायादारों के कनेक्शन काटते कर्मी। स्रोत विज्ञ​प्ति
-10 लाख से अधिक बकाया होने पर 63 लोगों का कटा कनेक्शन, पांच लाख की हुई राजस्व वसूली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बिजली निगम ने बर्डपुर विद्युत उपकेंद्र के कल्याणपुर, बढ़नी उपकेंद्र के जियानारी व उसका उपकेंद्र के मदनपुर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें दो लोगों पर बिजली चोरी व 63 उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटा गया। जबकि शहर के नौगढ़ व लोटन और शोहरतगढ़ में सघन अभियान चलाया गया।
अभियान में करीब 5.42 लाख का बकाया वसूला गया, जबकि 10.21 लाख बकाए पर करीब 63 घरों की बिजली काटी गई। वहीं दो उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। इस अभियान से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार को एक्सईएन ज्ञान प्रकाश के नेतृत्व में बिजली निगम की टीमों ने चेकिंग की। स्मार्ट मीटर अभियान के अंतर्गत नौ टीम गठित कर 150 कनेक्शन चेक किए गए। इस दौरान 29 कनेक्शन पर अधिक भार पाया गया जिन पर 37 किलोवाट भार बढ़ाया गया। 13 उपभोक्ताओं के मीटर बाहर लगाए गए। 26 नए कनेक्शन पर स्मार्ट मीटर लगाया गया।
विज्ञापन

एक्सईएन ज्ञानप्रकाश ने बताया कि पूरे शहर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमों को चेकिंग में लगाया गया। आगे भी अभियान चलाकर बिजली चोरी एवं बकायेदारों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
सघन चेकिंग अभियान में चार पर बिजली चोरी का केस दर्ज

19 लाख से अधिक बकाया होने पर 116 लोगों का कटा कनेक्शन
-आठ लाख 84 लाख की हुई राजस्व वसूली

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बिजली निगम की तरफ से नौगढ़ विद्युत केंद्र के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें चार लोगों को बिजली चोरी करते हुए पाया गया। उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए केस दर्ज करवाया गया, जबकि 116 लोगों का कनेक्शन काटा गया।


बिजली चोरी रोकने व बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बृहस्पतिवार को बर्डपुर, बढ़नी, उसका, नौगढ़, रेहरा, लोटन व शोहरतगढ़ विद्युत उपकेंद्र के तहत बड़े बकाएदार वाले गांव व मोहल्लों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। लोटन और शोहरतगढ़ में सघन अभियान चलाया गया। इसमें 19 लाख से अधिक बकाया होने पर 116 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। 100 से अधिक उपभोक्ताओं से आठ लाख 84 हजार का बकाया वसूला गया। चेकिंग के दौरान बिजली चोरी करने वाले बड़े बकाएदारों में हड़कंप मचा था। जबकि कई लोगों ने अन्य समस्याओं को भी सही करवाया।
एक्सईएन ज्ञान प्रकाश ने बताया कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। चोरी करने वालों पर केस दर्ज होने के साथ कार्रवाई भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed