{"_id":"61e456f34cda1218b5285f46","slug":"imran-from-dumariaganj-sharad-became-candidate-from-shohratgarh-siddharthnagar-news-gkp423909141","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुमरियागंज से इमरान, शोहरतगढ़ से शरद बने प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुमरियागंज से इमरान, शोहरतगढ़ से शरद बने प्रत्याशी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। आम आदमी पार्टी ने रविवार को जिले की पांच विधानसभा सीटों में से दो पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इस पार्टी ने डुमरियागंज विधानसभा सीट से प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ और शोहरतगढ़ से शरद श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाया है।
पार्टी की ओर से रविवार को जारी सूची में डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष 32 वर्षीय इं. इमरान लतीफ को उम्मीदवार बनाया गया है। वह 26 नवंबर 2012 को पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक संगठन से जुड़े हैं। वह पार्टी के बुद्घिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी भी हैं। वह इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ से बायोटेक्नोलॉजी में एमटेक हैं। उन्होंने बताया कि राजनीति में आने से पहले उन्होंने मुंबई में रहकर दो साल के लिए भाभा इलेक्ट्रानिक रिसर्च सेंटर में इंजीनियर के पद पर काम किया है।
डुमरियागंज क्षेत्र के वासा गांव निवासी इं. इमरान लतीफ ने क्षेत्र में कोई चुनाव नहीं लड़ा है। वहीं आम आदमी पार्टी ने शोहरतगढ़ क्षेत्र से 50 वर्षीय शरद श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाया है। शरद क्षेत्र के महदेवा बक्शी गांव के निवासी हैं। शरद आम आदमी पार्टी में लंबे समय से जुड़े हुए हैं। गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण शरद पिछले पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर 12 से चुनाव भी लड़ चुके हैं। पंचायत चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। शरद किसान भी हैं।