{"_id":"698e3167abb4c872a903db61","slug":"improve-the-drainage-system-of-kanshiram-colony-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-153411-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कांशीराम कॉलोनी की जलनिकासी की व्यवस्था को करें दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कांशीराम कॉलोनी की जलनिकासी की व्यवस्था को करें दुरुस्त
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शहर के कांशीराम काॅलोनी में जल निकासी व्यवस्था का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने पैदल भ्रमण कर अशोक मार्ग पर एनएच 730 किनारे निर्मित नाले से कांशीराम कॉलोनी की जलनिकासी व्यवस्था का हाल जाना।
साथ ही जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए अधिशासी अधिकारी एवं एनएचएआई के अधिशासी अभियंता से जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कांशीराम काॅलोनी से उसका मार्ग, केंद्रीय विद्यालय और जिला उद्यान कार्यालय के सामने एनएच द्वारा नाला निर्माण कार्य को देखा।
उन्होंने अधिशासी अभियंता और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को समन्वय स्थापित करते हुए नाला निर्माण कराने के निर्देश दिए, जिससे कांशीराम काॅलोनी में जलभराव न हो। सुचारू रूप से पानी नाले में पहुंच जाए। साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को मोहल्ले में नाली निर्माण कराकर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया।