{"_id":"ba63e70361d662f951d353af2560076f","slug":"imitator-student-teacher-sack-on-lobbying-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकलची छात्रा की पैरवी पर शिक्षक कार्यमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकलची छात्रा की पैरवी पर शिक्षक कार्यमुक्त
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा में सचल दस्ते के हाथों नकल करती पकड़ी गई छात्रा की पैरवी कक्ष निरीक्षक को भारी पड़ गई। सचल दस्ते ने कक्ष निरीक्षक की मंशा को संदेहास्पद मानते हुए परीक्षा से कार्य मुक्त कर दिया है।
गणित की परीक्षा में नियमों को दरकिनार कर कक्ष निरीक्षक बनाए गए गणित के अध्यापक को भी कार्यमुक्त किया गया। मंगलवार को विभिन्न सचल दस्तों ने दोनों पालियों में तीन लड़कियों समेत 11 नकलचियों को रस्टीकेट कियामंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के गणित विषय की परीक्षा थी।
डायट प्राचार्य रामकृपाल प्रसाद के नेतृत्व वाला सचल दल ललिता इंटर कॉलेज चौखड़ा पहुंचा। यहां दल ने एक छात्रा को अनुचित साधन के इस्तेमाल में पकड़ लिया। दल उसे रस्टीकेट करने के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी कर रही थी।
विज्ञापन
इस बीच ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षक कार्रवाई न करने की विनती के लिए बार-बार छात्रा को सचल दल के पास भेजता रहा। कक्ष निरीक्षक की इस हरकत पर नजर पड़ते ही दल ने उसे भी कार्यमुक्त कर दिया। डायट प्राचार्य रामकृपाल प्रसाद के मुताबिक केन्द्र पर तैनात कक्ष निरीक्षक आसिम अली छात्रा को बचाने के लिए बार-बार पैरवी करा रहा था।
उसकी मंशा पारदर्शी परीक्षा के अनुकूल नहीं थी। लिहाजा उसे कार्यमुक्त किया गया है। डायट प्राचार्य के ही दस्ते ने तुर्कोलिया इंटर कॉलेज के केन्द्र से तीन छात्रों को नकल करते पकड़ा।
इसी केन्द्र पर एक कमरे में गणित विषय के शिक्षक विनोद जायसवाल की ड्यूटी लगाई थी। गणित की परीक्षा में गणित के शिक्षक को नियम विरुद्ध ठहराते हुए टीम ने कार्यमुक्त कर दिया। पीपुल्स इंटर कॉलेज, हल्लौर इंटर कॉलेज, सेंट थामस इंटर कॉलेज के केन्द्र से भी टीम ने एक-एक परीक्षार्थी को रस्टीकेट किया।
वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक के नेतृत्व वाले सचल दल ने रामजानकी इंटर कॉलेज बेरौला से एक परीक्षार्थी को पकड़ा। डीआईओएस सोमारु प्रधान ने 2 और बेसिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी की टीम ने एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा।