फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Imam Hussain gave life to Islam by martyrdom: Maulana Mohsin

इमाम हुसैन ने शहीद होकर इस्लाम को दी जिंदगी : मौलाना मोहसिन

Sat, 16 Sep 2023 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Imam Hussain gave life to Islam by martyrdom: Maulana Mohsin
डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर में मजलिस को संबोधित करते मौलाना मोहम्मद मोहसिन। संवाद
हल्लौर में आयोजित मजलिस को फैजाबाद से आए मौलाना मोहम्मद मोहसिन ने किया संबोधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित वक्फ शाह आलमगीर सानी में आयोजित मजलिस के नौंवे दिन शनिवार रात फैजाबाद से आए वसीका अरबी काॅलेज के प्रिंसिपल मौलाना मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने अपने नाना हजरत मोहम्मद साहब के दीन ए इस्लाम को मिटने से बचाने के लिए कर्बला के मैदान में अपनी और अपने कुनबे की जान की कुर्बानी देकर इस्लाम को जिंदगी दे दी। उन्होंने हजरत इमाम हुसैन और कर्बला वालों के पैगाम से लोगों को रूबरू कराया। मजलिस में भारी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
मौलाना ने कहा कि अहले बैत की जिंदगी और किरदार पर गौर करिए, जिससे हमें पता चलता है कि उन्होंने कभी बुरे लोगो से नफरत नही की, हमेशा बुराई से नफरत की है, तुम बुराई छोड़ दो तुम्हारे साथ कोई एतराज नहीं है। आज के दौर में हमारे लिए ये पैगाम है देखो जो बुरे लोग हैं, उनसे नफरत न करना, जो उनमें बुराई है, उससे नफरत करना।
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि आज दुनिया में अगर हक परस्ती, इंसाफ और सच्चाई, मानवता जिंदा है तो वह हजरत इमाम हुसैन और कर्बला वालों की देन है। मजलिस के आखिर में मौलाना ने हजरत इमाम हसन अलैहिस्सलाम के शहादत को बयान किया तो हर कोई दहाड़े मारकर रोने लगा। मजलिस से पहले मर्सियाख्वानी शाहिद आलम और उनके सहयोगी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अंजुमन के सदर डॉ वजाहत हुसैन, काजिम रजा, तशबीब हसन, मौलाना शारिब, अलमदार हुसैन, आले रजा, इमाम हैदर, अफसर मेंहदी, इंतेजार हुसैन, शहनवाज हुसैन, जैगम, सोजफ, सनी, मार्शल, सलमान, इं मोहम्मद मेहदी, तसकीन, फहीम, ताकीब रिजवी और दरयाफ्त हुसैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed