{"_id":"660467b5307c8c9c5506dc20","slug":"imam-hassans-nazarene-dastarkhan-organized-in-homes-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-114996-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: घरों में इमाम हसन का नजरें दस्तरखान का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: घरों में इमाम हसन का नजरें दस्तरखान का आयोजन
विज्ञापन
-डुमरियागंज क्षेत्र के कस्बा हल्लौर में आयोजित हुई महफिल, हर तरफ जश्न का माहौल
संवाद न्यूज़ एजेंसी
डुमरियागंज। शिया समुदाय के दूसरे इमाम हजरत इमाम हसन की पैदाइश मंगलवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के उपनगर हल्लौर में मनाई गई। कई स्थानों पर महफिल मिलाद हुआ। इसमें शायरों ने कलाम पेश किया। वहीं मौलाना और जाकिरों ने इमाम हसन की जिंदगी और किरदार पर रोशनी डाली। लोगों ने घरों में इमाम हसन का नजरें दस्तरखान आयोजित किया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इमाम हसन की यौमे पैदाइश को लेकर महफिल मिलाद के आयोजन का सिलसिला सोमवार की शाम से ही शुरू हो गया। शिया जामा मस्जिद में मंगलवार को जश्न-ए-इमाम हसन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें स्थानीय शायरों ने इमाम हसन की शान में कलाम और कसीदा पेश किया। महफिल में जाकिर जमाल हैदर करबलाई ने कहा कि इमाम हसन ने हमेशा अमन, शांति और भलाई के रास्ते पर चलने का पैगाम दिया। इमाम हसन की जयंती को लेकर सोमवार की रात और मंगलवार को दिन में मरहूम अली मुख्तार तथा जमाल हल्लौरी, नफीस सैय्यद के आवास और मस्जिद काजमी तथा जन्नतुल बकी आदि स्थानों पर भी महफिल मिलाद का आयोजन किया गया।
महफिल में मशहूर शायर बेताब हल्लौरी, नफीस, सावन, अम्मार, शमशाद, हानी, हसन जमाल, हैदरे कर्रार, मंजर मास्टर, खुलूस अजीम, अफसर हल्लौरी, फरहान, जहीर, फलक, अज्जू, लकी आदि ने इमाम हसन की शान में कलाम और कसीदा पेश किया। इस अवसर पर जगह-जगह हजरत इमाम हसन की नजर नियाज के लिए दस्तरखान का अहतमाम किया गया। कार्यक्रम में मौलाना काशिफ रजा, जाकिर जमाल हैदर आदि मौजूद रहे।