फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Illegal occupation of barren land, alleged blockage of road to 150 houses

Siddharthnagar News: बंजर भूमि पर अवैध कब्जा, 150 घरों का रास्ता बंद होने का आरोप

Tue, 19 May 2026 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Illegal occupation of barren land, alleged blockage of road to 150 houses
धनघटा। क्षेत्र के बारीडीहा में सार्वजनिक रास्ते और बंजर भूमि पर कब्जे पर मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गांव के कुछ लोगों द्वारा रास्ता रोके जाने के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और तहसीलदार धनघटा को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते पर कब्जे के कारण गांव के लगभग 150 परिवारों का आवागमन ठप होने के कगार पर पहुंच गया है। एसडीएम को सौंपे पत्र में बारीडीहा निवासी सुग्गी देवी, शशिकला, चानमती, सुमन और तारा देवी समेत अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोग एकजुट होकर गांव की बंजर भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। इस अवैध निर्माण से पुराना सार्वजनिक रास्ता पूरी तरह बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने इसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि यह रास्ता गांव की लाइफलाइन है। रास्ता बंद होने से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस कब्जे को नहीं रोका गया तो गांव में कभी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराए।



---------
कोट
शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए मामले को जांच के लिए पुलिस और राजस्व टीम को अग्रसारित कर दिया गया है। मौके की जांच कराकर कब्जा हटवाया जाएगा और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-रविकांत चौबे, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed