फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ig inspection

आईजी ने ग्रामीणों से मिलकर जाना कानून व्यवस्था का हाल

Tue, 22 Oct 2019 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
ig inspection
अलीगढवा के पचंगवा गांव में निरीक्षण करते एडीजी कानून ब्यवस्था अशोक कुमार सिंह - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
फोटो-62
विज्ञापन

आईजी ने ग्रामीणों से मिलकर जाना कानून व्यवस्था का हाल
कपिलवस्तु कोतवाली, बार्डर व जेल का किया निरीक्षण
दो दिवसीय निरीक्षण पर नोडल अफसर के रूप में जिले में आए हैं आईजी अपराध लखनऊ अशोक कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कानून व्यवस्था की जानकारी लेने के लिए मंगलवार को जिले में दो दिवसीय निरीक्षण पर आए नोडल अफसर आईजी अपराध लखनऊ अशोक कुमार सिंह ने पुलिस लाइंस, आरक्षी, कपिलवस्तु कोतवाली का निरीक्षण किया। साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अलीगढ़वा बार्डर का निरीक्षण किया। क्षेत्र के पचगंवा गांव के पास रुके। इसके बाद ग्रामीणों का हाल-चाल लिया।
आईजी अपराध लखनऊ अशोक कुमार सिंह मंगलवार को पुलिस लाइंस पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने लाइंस का निरीक्षण किया। शस्त्रागार का निरीक्षण किया। इसके बाद ट्रेनिंग कर रहे आरक्षियों से जानकारी ली। इसके बाद उनके आवासों को देखा। नियमित सफाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद लाइंस के आवास का निरीक्षण किया। सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्हें नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। यहां से निकलने के बाद कपिलवस्तु कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में मालखाना, मेस, पुलिस कर्मियों आवास व परिसर को देखा। कागजात को सही से रखने के लिए कहा। साथ ही थाने पर आने वाले फरियादियों के समस्याओं को सुनने और निस्तारण करने के निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि थाने पर आने वाले हर व्यक्ति से अच्छा बर्ताव करें। उनकी समस्याओं को सुनें और निस्तारण करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यहां से निकलने के बाद अलीगढ़वा बार्डर पर पहुंचे। यहां सुरक्षा के जायजा लिया। सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों से सुरक्षा के संबंध में बात की। इसके बाद जिला कारागार पहुंचे। कारागार में पहुंचने के बाद सभी बैरकों का निरीक्षण किया। मगर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जेल अधीक्षक राकेश सिंह को निर्देश दिए कि शातिर अपराधियों पर नजर रखें और उनसे मिलने वालों की जानकारी एकत्र करें। अगर जेल में किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका बने तो तत्काल सूचित करें। जेल से निकलने के बाद सिद्धार्थ तिराहा पहुंचकर मार्च किया। व्यापारियों से मिलकर सुरक्षा के बारे में जानकारी ली। उन्हें हर संभव सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया और पुलिस की मदद करने की अपील की। कहा कि अगर कहीं किसी भी प्रकार की दिक्कत हो या फिर किसी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध लगे तो पुलिस को सूचित करें, जिससे अपराध होने से पहले उसे रोका जा सके। इस दौरान एसपी विजय ढुल, एएसपी मायाराम वर्मा, सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल
कपिलवस्तु कोतवाली जाते समय आईजी अशोक कुमार सिंह पचगंवा गांव के मदरसे में पहुंचे। यहां लोगों से बात की। डॉयल 112 की जानकारी दी। पुलिस कर्मियों के बारे में पूछा तो लोगों ने कहा निरंतर गश्त होने की बात कही। प्रधान शफीक ने कहा यहां कोई अपराध व तस्करी नहीं है। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के बारे में भी लोगों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। शौचालय स्वच्छता की जानकारी ली। इस दौरान 181 महिला हेल्प लाइन 1090 लड़कियों के लिए 100 और 112 नंबर की जानकारी दी। गांव में शिक्षा की जानकारी ली। उन्होंने लोगों से कहा कि खेती के साथ पढ़ाई भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed