फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ig inspected mosque

अयोध्या के फैसले केबाद जुमा मस्जिदो का प्रशासन ने किया भ्रमण

Fri, 15 Nov 2019 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
ig inspected mosque
डुमरियागंज - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
आईजी-कमिश्नर ने मस्जिदों में सुरक्षा का जायजा लिया
विज्ञापन

अयोध्या फैसले के बाद जुमा पर हुई नमाज, सुरक्षा के संबंध में पूछताछ
गड़बड़ी पर पुलिस को सूचना देने की अपील की
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/डुमरियागंज। अयोध्या फैसले के बाद जुमा की नमाज के मद्देनजर शुक्रवार को आईजी आशुतोष कुमार, कमिश्नर अनिल कुमार सागर, डीएम दीपक मीणा और एसपी विजय ढुल ने डुमरियागंज के जामा मस्जिद व क्षेत्रीय मस्जिदों का दौराकर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा के संबंध में लोगों से बातचीत की और गड़बड़ी होने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की।

आईजी आशुतोष कुमार ने डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में अयोध्या फैसले के बाद हुई जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों में शांति व्यवस्था को लेकर भ्रमण किया। इस दौरान डुमरियागंज, बैदौला, जबजौआ, बेवां, हल्लौर, सिकहांरा, वसादरगाह सहित क्षेत्र की जुमा मस्जिदों का दौरा किया जहां शांति का माहौल रहा। सभी ने सौहार्द के साथ जुमा की नमाज अदा की। डीएम दीपक मीणा, एसपी विजय ढुल ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अलीगढ़वा कस्बा सहित बर्डपुर, मोहाना थाना क्षेत्र के मस्जिदों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। लोगों का हालचाल जाना। इसके बाद अंजनी कुमार राय एसओ उसका, डीसी चौधरी सदर, राधेश्याम राय कपिलवस्तु, मनोज सिंह मोहाना, अवधनरायन यादव लोटन, सभाशंकर यादव चिल्हिया, अवधेशराज सिंह शोहरतगढ़, आरबी सिंह ढेबरुआ, सत्येंद्र कुमार इटवा, केडी सिंह डुमरियागंज, हरिनारायन दीक्षित भवानीगंज, विजय दुबे त्रिलोकपुर, महेंद्र चौहान गोल्हौरा, राजेश दुबे पथरा, शैलेश कुमार सिंह बांसी, आलोक कुमार श्रीवास्तव मिश्रौलिया, यशवंत सिंह खेसरहा, रामदरश आर्य ने जोगिया कोतवाली क्षेत्र के मस्जिदों का भ्रमण करके सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed