फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   If you see suspicious activity, inform us

Siddharthnagar News: संदिग्ध गतिविधि दिखे तो दें सूचना

Fri, 13 Jun 2025 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
If you see suspicious activity, inform us
भारत नेपाल सीमा ककरहवा का निरीक्षण करते डीआईजी संजीव त्यागी। स्रोत विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपिलवस्तु। भारत-नेपाल सीमा के कोतवाली कपिलवस्तु में ऑपरेशन कवच के तहत ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ डीआईजी संजीव त्यागी ने बैठक की। इसमें सीमा सुरक्षा के टिप दिए, संवाद किया।
डीआईजी संजीव त्यागी ने कहा कि देश के आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए। समिति सदस्यों से अपील की। सुरक्षा में खलल डालने वाले उन बड़े नेतृत्वकर्ता की पहचान करें, सबूत मिलने पर उन्हें आजीवन कारावास की सजा दिलाएं। सीमा अलीगढ़वा खुनुवां, ककरहवा बढ़नी आदि मादक पदार्थों, मानव तस्करों, विदेशी लोगों की घुसपैठ आदि पर यह सीमा संदिग्ध हो गई है। तस्करी पर पूर्ण विराम लगाया जाए।
विज्ञापन

इसके लिए जिले के कप्तान कोई भी व्यवस्था कर लगाम लगाएं। संवाद में नगर पंचायत कपिलवस्तु अध्यक्ष जावेद उर्फ चुन्ने ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा अलीगढ़वा में कस्टम कार्यालय खोला जाए, जिससे भारत-नेपाल के साथ व्यवसायिक कार्य शुरू हो सकें। शाद-विवाह में लोगों के साधन आवागमन के लिए 20 से 25 किलोमीटर अतिरिक्त जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहबाज आलम ने कस्बा व्यापारियों के लिए आवाज उठाई। उन्होंने ने कहा कि व्यापारी सीमा पर लाइसेंस लेकर दुकान खोले हुए हैं। नेपाल के साथ रोटी-बेटी का संबंध है। नेपाली नागरिक को चीनी, दाल, नमक, शादी के सामान ले जाने के लिए सीमा पर उन्हें आईडी के नाम पर परेशान किया जाता है। मोबाइल में आईडी को नहीं माना जा रहा है। फोटो कॉपी कभी स्वीकार की जाती है। कभी बना कर दी जाती है। नेपाल के लोग त्रस्त होकर बाजार आना बंद कर रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक डाॅ. अभिषेक महाजन ने डीआईजी को आश्वस्त किया कि जिले की सीमा पर नजर तेज करा दी गई है। हर संभव कोशिश रहेगी कि सीमा पर कोई संदिग्ध गतिविधि न होने पाए, जिसके लिए ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों, ग्राम प्रहरियों के साथ हल्का सिपाहियों, थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है। समाज में व्यावहारिक संबंध बनाकर लोगों से सूचना प्राप्त करें।

बैठक में सहायक कमांडेंट एसएसबी अखिलेश कुमार, कोतवाल यशवंत सिंह, थाना मोहाना रोहित उपाध्याय, राम निवास, प्रधान ई. प्रदीप चौधरी, शाहबाज आलम, रोशन अली, अजहर, सुनील यादव, कलाम अहमद, मुस्तकीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed