फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   If you remember after understanding, you will get good marks.

Siddharthnagar News: समझकर याद करेंगे तो मिलेंगे अच्छे नंबर

Sat, 28 Jan 2023 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
If you remember after understanding, you will get good marks.
सहायक अध्यापक, सामाजिक विज्ञान .................अरविंद कुमार। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
समझकर याद करेंगे तो मिलेंगे अच्छे नंबर
विज्ञापन

- यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी अंतिम दौर में
- सामाजिक विज्ञान के शिक्षक ने विद्यार्थियों को दिए सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा नजदीक आ रही है। विद्यार्थी तैयारी में जुटे हैं। तैयारी का तरीका सही और आसान होगा तो अच्छे नंबर प्राप्त हो जाएंगे। 28 जनवरी को प्रैक्टिकल समाप्त हो गया और अब परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में है। अमर उजाला ने प्रयास किया है कि परीक्षा की तैयारी के अंतिम दौर में छात्र-छात्राओं को सफलता के बेहतर सुझाव मिले।
इसी क्रम में सामाजिक विज्ञान की तैयारी के लिए जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई के सहायक अध्यापक अरविंद कुमार ने कुछ सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम में इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और नागरिक शास्त्र होता है। यहीं कारण है कि कई विद्यालय में इस विषय को दो शिक्षक पढ़ाते हैं। इस विषय में समझकर याद करने और प्रैक्टिस करने की आवश्यकता है। सामाजिक विज्ञान में इतिहास व नागरिक शास्त्र में याद करने, भूगोल को ग्राफिक्स से समझने और आर्थशास्त्र के आकड़े वाले प्रश्नों का उत्तर देना होता है।
विज्ञापन

ओएमआर शीट भरने का प्रैक्टिस भी करें, क्योंकि इसमें पूरे 20 नंबर मिल जाएंगे। गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे विषयों की तरह सामाजिक विज्ञान में विद्यार्थियों को पर्याप्त समय देना चाहिए। इन विषयों में रूचि जागृत हो गई तो बहुत अच्छे नंबर मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
इन प्रयोगों से मिलेंगे बेहतर अंक
-पाठ्यक्रम को समझें, याद करें और प्रैक्टिस करें
-मॉडल पेपर को 2.30 घंटे में हल करें, खुद ही नंबर दें
-दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को समझ लेंगे तो लघु उत्तरीय प्रश्न आसानी से हल होंगे
- छात्र-छात्राएं प्रश्नों के उत्तर एक दूसरे को बोलकर बताएं
-समय प्रबंधन करें और लिखावट पर ध्यान दें
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed