फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   If we win the booth, we will win the elections: Sahajanand

हम बूथ जीत जाएंगे तो चुनाव जीत जाएंगे : सहजानंद

Sun, 31 Dec 2023 05:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 31 Dec 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
If we win the booth, we will win the elections: Sahajanand
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने रविवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव जितने की तैयारी का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि हर हाल में बूथ जितना है। हम बूथ जीत जाएंगे तो चुनाव जीत जाएंगे। सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर अभी से गांव-गांव बूथ-बूथ पर लग जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने नमो ऐप को लेकर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान की विस्तार से जानकारी दी। जनपद में 2.50 लाख लोगों को नमो एप से जोड़ने का लक्ष्य है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि ऐसे में भाजपा के हर जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मिशन 2024 की सफलता के लिए अपना योगदान देने की जरूरत है। जिले के लोक सभा प्रभारी राम जियावन मौर्य ने पिछले विधानसभा चुनाव का अनुभव साझा करते हुए कहा कि हर बूथ पर मतदाता सूची में गड़बड़ी होने की बात सामने आई। इसलिए 2024 के लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए अभी से सतर्क रहने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष संजय पांडे ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, विधायक ऋषि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, परदेशी रविदास, प्रमुख वेद शुक्ला, ओम प्रकाश जायसवाल, राकेश मधेशिया, गिरिजेश जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed