{"_id":"65beabb4e71d1d69770d3e96","slug":"if-the-electric-pole-is-removed-then-the-construction-of-the-road-can-start-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-112347-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हटे विद्युत पोल तो शुरु हो सड़क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हटे विद्युत पोल तो शुरु हो सड़क का निर्माण
Sun, 04 Feb 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
- पोल न हटने से डेढ़ वर्ष से लटका है करही से कुर्थिया सड़क का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
डिंडई,तिलौली। विकास परियोजनाओं को लटकाने वाली संस्थाओं व ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने का सरकार की ओर से फरमान है। बावजूद इसके बांसी तहसील अंतर्गत एनएच 28 पर स्थित करही चौराहे से पूरब कुर्थिया तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन मार्ग के निर्माण का कार्य डेढ़ वर्ष बाद भी शुरू नहीं हुआ। कार्यदायी संस्था का कहना है कि विद्युत पोल स्थानांतरित किए बगैर काम नहीं शुरू हो सकता।
ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन छह किलो मीटर करही चौराहे से कुर्थिया पिच मार्ग का कार्य मई 2022 में ही प्रारंभ होना था, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण जून 2023 में पटरियों पर मिट्टी डालने व कुछ चिह्नित स्थानों पर ह्यूम पाइप डाल कर कार्य रोक दिया गया। अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। जबकि, सात मई 2022 से कार्य प्रारंभ कर सात मई 2023 को पूर्ण कराना था।
इसी मार्ग के साथ टेंडर हुए डिंडई से छितही गांव तक 09.600 किमी पिच मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करा दिया गया। डेढ़ वर्ष का समय बीतने के बाद अब जिम्मेदार संस्था ठेकेदार पर नकेल कसने के बजाय विद्युत पोलों को हटाने का बहाना बना रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब पोल हटाए बगैर सड़क बननी ही नहीं थी तो सड़क सर्वे में चिह्नित पोलों को पहले ही क्यों नहीं हटवाया गया। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता अर्पित सिंह ने बताया कि विद्युत पोल स्थानांतरित करने की धनराशि विद्युत विभाग को दो माह पूर्व भुगतान कर दिया गया है। पोल हटने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।