फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   "If facilities are not met, will self-immolation '

‘सुविधाएं न मिलीं तो आत्मदाह करेंगी’

Sun, 27 Dec 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Sun, 27 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
मानदेय वृद्धि, कर्मचारी का दर्जा सहित अन्य मांगों को लेकर आशा बहुओं ने रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अनशन किया। चौबीस घंटे के अनशन पर बैठीं आशाओं ने शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया और मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन

एनएच अजनबी शिक्षा ग्राम विकास संस्थान के बैनर तले लामबंद आशाओं को संबोधित करते हुए महिला जागो हक मांगों के राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आशाएं पूरे मनोयोग से काम कर रही हैं। बावजूद उनकी उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन


आशाओं को केंद्रीय कर्मचारी का दर्जा मिलने तक हर माह 24 घंटे का अनशन कर विरोध प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष रीता गोस्वामी ने कहा कि अपने हक के लिए जरूरत पड़ी तो आशाएं आत्मदाह से भी पीछे नहीं हटेंगी। बिंदुमती मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को बंधुआ मजदूर बनाकर काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र व प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। निरुपमा मिश्रा ने कहा कि सरकार आशाओं को शीघ्र कर्मचारी का दर्जा नहीं देगी तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
आशाओं ने पूर्व सीएमओ अनीता सिंह के तबादले की निंदा करते हुए उन्हें दोबारा जिले में नियुक्त करने की मांग की। कहा कि एक पखवाड़ा में यह मांग पूरी नहीं हुई तो डीएम कार्यालय पर 36 घंटे का अनशन करने को बाध्य होंगे।


प्रदर्शन में रिंकी वर्मा, गिरजेश सिंह, राधिका देवी, प्रेमलता, विंद्रावती, एनएच अजनबी, सैयद इरफानुल हक, विंदवासिनी, सावित्री, बुट्टन, सत्यवती, चंद्रकला, कमलावती, दुर्गावती, मीना, प्रेमलता, मतीबुन्निशा, सावित्री, किरण, कौशल, संगीता, फूलकुमारी आदि शामिल रहीं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शीला साहनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed