फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   If caught in copying, a case of treason will be filed and you will face jail.

Siddharthnagar News: नकल कराने में पकड़े गए तो चलेगा देशद्रोह का केस, काटेंगे जेल

Tue, 18 Feb 2025 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
If caught in copying, a case of treason will be filed and you will face jail.
- परीक्षा अधिनियम 2024 यूपी बोर्ड के लिए किया गया लागू
विज्ञापन


- जिले में 119 केंद्रों पर 24 फरवरी से होगी परीक्षा
- डीएम ने बैठक करके विद्यालय के जिम्मेदारों और ड्यूटी में लगने वाले मजिट्रेट को दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नगर के लोहिया कला भवन में मंगलवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के को लेकर बैठक हुई। इसमें डीएम, एडीएम व डीआईओएस ने मौजूद सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व अन्य कर्मचारियों को परीक्षा सकुशल, सुचितापूर्ण, नकलविहीन करवाने का निर्देश दिया।
बताया कि परीक्षा अधिनियम 2024 प्रभावी है। नकल करने, कराने और परीक्षा में बाधा डालने पर अलग- अलग सजा का प्रावधान किया गया है। इसमें देशद्रोह का केस चलेगा। एक करोड़ रुपये तक जुर्माना भी लगेगा। डीएम डाॅ.राजागणपति आर. ने कहा कि शासन ने नकल विहीन व सुचितापूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के निर्देश दिए। यह 12 दिन काफी महत्वपूर्ण हैं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य नहीं होगी। दो वर्षों से जिले में एक भी अति संवेदनशील व संवेदनशील परीक्षा केंद्र नहीं है। यह परंपरा बनाए रखनी है। डीआईओएस प्रकाश सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 119 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 65068 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

परीक्षा संपादित करवाने में कोई भी लापरवाही न बरती जाए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अबकी बार प्रश्नपत्रों को रखने के लिए चार डबल लाॅक आलमारी को एक अलग कमरे में स्ट्रांग रूम सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा जाएगा। कमरे व आलमारी की चाभी केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास रहेगी। डीआईओएस ने कहा कि अबकी बार बोर्ड परीक्षा की माॅनीटरिंग महानिदेशक स्कूल शिक्षा स्वयं करेंगे। विभाग नकल रोकने को पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। अगर कोई भी केंद्र व्यवस्थापक या प्रधानाचार्य नकल कराने व पेपर लीक मामले में संलिप्त पाए जाते हैं तो कार्रवाई किया जाएगा और जेल जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति ऑफलाइन होगी। पहले से ही सीसीटीवी कैमरे, वॉइस रिकॉर्डिंग की कार्यशीलता की जांच कर ली जाए, जिससे परीक्षा के समय कोई दिक्कत उत्पन्न न हो। उन्होंने बताया कि कुल छह जोन व 19 सेक्टर में परीक्षा केंद्रों को बांटा गया है। छह सचल दल व 18 रात्रि कालीन सचल दल भ्रमण करेंगे। तहसीलवार संकलन केन्द्र बनाए गए हैं। मुख्य प्रश्न पत्र के साथ-साथ अतिरिक्त रिजर्व सेट्स की भी व्यवस्था की गई है।
इस दौरान एडीएम उमाशंकर, एसडीएम राहुल सिंह, कल्याण सिंह मौर्य, विजय वर्मा, रामविलास यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed