{"_id":"631cd5c100dfa060a948b862","slug":"idols-of-bhagwan-ganesh-desolved-in-river-siddharthnagar-news-gkp450062468","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर से शोभायात्रा निकालकर जमुआर नदी में विसर्जित हुईं प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर से शोभायात्रा निकालकर जमुआर नदी में विसर्जित हुईं प्रतिमाएं
विज्ञापन
शहर के जमुआर पुल पर गणेश प्रतिमा को विसर्जित करते श्रद्धालु।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
नगर से शोभायात्रा निकालकर जमुआर नदी में विसर्जित हुईं प्रतिमाएं
सिद्धार्थनगर। गणेश चतुर्थी को नगर में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का शुक्रवार को शोभायात्रा के साथ विसर्जन हुआ। गणपति बप्पा मोरिया के धुन से शहर गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति धुन पर झूमते हुए नजर आए।
नगर के थरौली में स्थित गणेश प्रतिमा का डोला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रात में निकाला गया। पिकअप पर सवार बप्पा को देखने के लिए रात में भी नगर में लोग जमे रहे। थरौली से निकली शोभायात्रा लगभग दो किलोमीटर शहर को पार करते हुए जमुआर नदी तट पर पहुंची।
इस दौरान डीजे की धुन पर श्रद्धालु थिरकते हुए नजर आए। बीच-बीच में गणपति की जय-जयकार होती रही। कभी गणपति बप्पा मोरिया तो कभी जय गणेश जय महादेवा भजन पर श्रद्धालु खूथ थिरके। नगर के अलावा पुरानी नौगढ़ सहित कुल पांच प्रतिमाओं को देर रात विसर्जित किया गया। सदर कोतवाल तहसीलदार सिंह, चौकी प्रभारी जेल शशांक कुमार सिंह, एसआई चंदन कुमार, पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में शांति व्यवस्था के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ।