फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   I will not accept defeat, I will start a new fight... but there was applause

Siddharthnagar News: हार नहीं मानूंगा, रार नई ठानूंगा... पर बजीं तालियां

Thu, 25 Dec 2025 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
I will not accept defeat, I will start a new fight... but there was applause
भाजपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर कवि सम्मेलन में रच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भाजपा के जिला कार्यालय पर बृहस्पतिवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कवि सम्मेलन की पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अजेय रचना हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा की प्रस्तुति की तो हाल तालियों से गूंज उठा।
भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी व कवि सम्मेलन पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की इन रचनाओं से हमें हर परिस्थिति में अडिग रहने की शक्ति मिलती हैं। उनकी अमर स्मृतियां हमारे पथ को सदैव आलोकित करती रहेंगी। इस दौरान कवि दिलीप द्विवेदी, अरुणेश विश्वकर्मा, गंगेश मिश्र अनुरागी, डॉ गोविंद ओझा, भूपेन्द्र त्रिपाठी, अभिमन्यु तिवारी अनन्य, सलोनी उपाध्याय, सुब्रत राय, महेंद्र मद्धेशिया, माधवेंद्र मिश्रा ने काव्य पाठ करके समा बांध दिया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हरि चरण कुशवाहा ने कहा भारतीय राजनीति के युगपुरुष, अटल संकल्प और उदात्त विचारों के प्रतीक थे पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृतियों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा उनके विचार, आदर्श और राष्ट्रसेवा की भावना आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी का सांसद ने किया उद्घाटन: भाजपा कार्यालय पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का सांसद जगदंबिका पाल ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम के पूर्व सभी ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की चित्र पर पुष्पांजलि कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, राम कुमार कुंवर, लाल बाबा, बृजबिहारी मिश्र, विपिन सिंह, फतेह बहादुर सिंह, अजय उपाध्याय, निशांत पाण्डेय, अरविंद उपाध्याय, शिवनाथ चौधरी, हरिशंकर सिंह, संतोष शुक्ला, महेश वर्मा, अनुराग गगन आदि मौजूद रहे।

अटल जयंती पर स्मृति समारोह, श्रद्धा और विचारों से हुआ नमन: तिलौली। बांसी-बस्ती रोड स्थित डिड़ई चौराहे पर बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस अटली जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसमें उनके विचारों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ल तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित उपस्थित जनसमूह ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed