{"_id":"579b8d884f1c1bc06121facc","slug":"hygienists-do-not-come-do-the-cleaning-themselves","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मी नहीं आते, लोग खुद करते हैं सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मी नहीं आते, लोग खुद करते हैं सफाई
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 29 Jul 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
वायना पीएचसी पर हंगामे के बाद ग्रामीणों को समझाते डिप्टी सीएमओ संजय िसंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। गांवों में जलनिकासी के लिए बनी नालियों की साफ-सफाई और गांव को चाक-चौबंद रखने के लिए सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। अधिकांश सफाई कर्मचारी मनमानी कर मोटी रकम ले रहे हैं। डुमरियागंज ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत वासा दरगाह में साफ-सफाई के लिए तैनात कर्मचारी नदारद हैं।
गांव निवासी अतीकुर्रहमान उर्फ राजू गारमेंट ने बताया कि गांव में जल निकासी के लिए बनी नालियां साफ-सफाई के अभाव में कचरे से पट गई हैं। इससे बरसात में ओवरफ्लो होकर गंदा पानी रास्ते पर और घरों में घुस रहा है। ]
मजबूरी मेें हमें खुद सफाई करनी पड़ रही है। इसी तरह हल्लौर गांव में भी तैनात सफाईकर्मी के काम पर न आने से हर तरफ गंदगी का अंबार लगा है। सावन माह में जहां शिवालयों के आस-पास साफ-सफाई रखने का कड़ा निर्देश है। मगर हल्लौर के प्राचीन शिवमंदिर के सामने सड़क पर नाली जाम होने से गंदा पानी रास्ते में बह रहा है। इससे श्रद्धालुओं के साथ राहगीरों को कठिनाइयां झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र के भटगवां, जबजौआ, बिथरिया, बनगवा नानकार, चौरा बनगवां गांवों का भी यही हाल है।
विज्ञापन
इस संबंध में डुमरियागंज के एडीओ पंचायत बृजेश गुप्ता ने बताया कि उन्हें किसी भी गांव में सफाई कर्मचारियों के लापरवाही की शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई इसकी शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी।