{"_id":"646d1233fad2d8530a06b1f4","slug":"hut-burnt-for-refusing-to-burst-crackers-siddharthnagar-news-c-7-1-178834-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पटाखा फोड़ने से मना करने पर फूंक दी झोपड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पटाखा फोड़ने से मना करने पर फूंक दी झोपड़ी
Wed, 24 May 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 24 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
कठेला क्षेत्र के धोबहा में पठान डिहवा के टोला पिपरी में छप्पर के मकान में लगी आग। संवाद
बिस्कोहर/कठेला। समय माता कठेला थाना क्षेत्र के धोबहा पठान डिहवा के टोला पिपरी में सोमवार रात पटाखा फोड़ने से मना करने पर गांव निवासी अब्दुल रहमान के छप्पर के आग लगा दी गई। जिससे झोपड़ी जलकर राख हो गई। आग लगी देख मौके ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और आग को बुझाने लग गए, काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक पूरा घर और उसमें रखा हजारों का सामान जलकर राख हो चुका था।
पीड़ित अब्दुल रहमान ने बताया कि गांव में मन्नान के घर पर शादी थी। शादी के दौरान उनके फूस की झोपड़ी के पास गांव निवासी मन्नान व शहजाद पटाखा फोड़ रहा था। उन्होंने मना किया कि छप्पर का मकान है। यहां पटाखा न फोड़ो। इस पर दोनों व्यक्तियों ने गाली देते हुए धमकी दी कि घर ही फूंक देंगे। थोड़ी देर में उनके घर पर आग लगा दी गई। पूरा मकान धू-धूकर जलने लगा। घर के अंदर रखा कपड़ा, राशन, लकड़ी, पटरा, 20 हजार नकद सब जलकर राख हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए इस मामले की जांच करने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।