फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Hussain dominates the world...

Siddharthnagar News: हुसैन सारे जमाने पे छाए जाते हैं...

Thu, 15 Feb 2024 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Hussain dominates the world...
डुमरियागंज। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की पैदाइश के दिन को हल्लौर में बड़ी खुशी और मसर्रत के साथ मनाया गया। इस मौके पर अंजुमन फरोग मातम की देखरेख में इमामबाड़ा वक्फ शाह आलमगीर शानी (बड़े इमामबाड़ा) में महफिले नूर मुनक्किद की गई। इसमें स्थानीय और बाहर से आए मेहमान शायरों ने हजरत इमाम हुसैन की शान में कलाम और कसीदा पेश किया, वहीं मौलाना जाकिर ने इमाम हुसैन की जिंदगी और किरदार पर रोशनी डाली। इस दौरान हर तरफ जश्न का माहौल रहा। लोगों ने नए लिबास पहन कर लोगों में मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

महफिले नूर में शकील अहमद गुड्डू ने कलाम पाक की तिलावत की। इसके बाद हैदरे कररार और शादाब संजू ने नात पाक पेश की। महफिल की मिसरे तरह ( शीर्षक) हुसैन सारे जमाने पे छाए जाते हैं... पर आधारित सबरोज कानपुरी, मुंतजिर जौनपुरी, जुहेर सुल्तानपुरी, मौलाना उम्मीद आजमी, तनवीर जौनपुरी, सुजा उतरौलवी, सलीम बस्तवी, अफजल हुसैन अफजल, अनवार हुसैन पारसा, सावन हल्लौरी, बेताब, शमशाद, हसन जमाल, खुर्शीद जफर, फरहान, हानी, अजीम सज्जादी, आले रजा, अजीम हल्लौरी, अफसर हल्लौरी, हसन जमाल, हानी, मुमताज , खुलूस आदि शायरों ने हजरत इमाम हुसैन की शान में कलाम कसीदा पढ़ा।
विज्ञापन

इस दौरान मौलाना मोहम्मद अब्बास, जाकिर जमाल हैदर, अजीम हैदर ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने इस्लाम को दुनिया में फैलाने का काम किया। महफिल की सदारत मौलाना मोहम्मद अब्बास शारिब तथा संचालन मौलाना किरतास कर्बलाई ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अंजुमन के सदर मोहम्मद मेहंदी रिजवी, सचिव तस्कीन हैदर, जानसीन किसान, मंजर इमाम, वजीर विलियम, उम्मीद, तसबीब हसन, कसीम रिजवी, खुशबू, काजिम रजा, इंतजार, नौसा, नियाज तथा मजहर अब्बास, कैफी रिजवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed