फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   hurt atteck new twist

हृदयाघात से हुई थी ध्रुवराज की मौत

Mon, 31 Aug 2020 06:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
hurt atteck new twist
हृदयाघात से हुई थी ध्रुवराज की मौत
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के हथपरा गांव में विवाद में हुई थी वृद्ध की मौत
हत्या के मामले में पुलिस 12 लोगों को भेज चुकी है जेल
मनोज शुक्ला
मन्नीजोत। त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के हथपरा गांव में हुई ध्रुवराज की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ध्रुवराज की मृत्यु हृदयाघात से होना आया है। इस मामले में पुलिस परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर 12 लोगों को जेल भी भेज चुकी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों को दोषी सिद्ध करना पुलिस के लिए मुश्किल होगा।

क्षेत्र के हथपरा गांव में 20 अगस्त को मृतक ध्रुवराज (60) और गांव के ही सफी मोहम्मद आदि के बीच जमीन के विवाद में मारपीट हुई थी। इस घटना में वृद्ध की मौत हो गई थी। ध्रुवराज के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 12 लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में बवाल और आरोपी के भुसैले को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया था। गांव में कई दिनों तक फोर्स जमी रही। पुलिस नामजद लोगों को जेल भेजकर मामले की जांच कर रही है। इसी बीच इस कांड में एक नया खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आया कि ध्रुवराज की मौत किसी गंभीर चोट से नहीं हुई थी, बल्कि हॉर्ट फेल होने से हुई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस की जांच में बड़ा रोड़ा होगा क्योंकि आरोपियों को हत्या के मामले में जेल भेजा गया है। कानून के जानकारों के अनुसार अगर मारपीट में हॉर्ट फेल हुआ हो तब भी हत्या की धारा में केस दर्ज नहीं हो सकता। अब पुलिस को जांच की दिशा भी बदलनी होगी और केस से हत्या की धारा भी हट सकती है। इधर, वहीं ध्रुवराज के बेटे उमेश वर्मा ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को गलत बताया है उनका दावा है कि पिता ध्रुवराज के सिर के पिछले हिस्से में चोट लगी थी जहां से खून भी बह रहा था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हृदयाघात होना बताया गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है। थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर रणधीर मिश्र ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हृदयाघात हैं। विवाद के दौरान चोट लगने से भी हृदयाघात हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed