{"_id":"5e4acad28ebc3ef2c142c784","slug":"hunging-death-in-siddharthnagar-siddharthnagar-news-gkp3415009156","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
उसका थानाक्षेत्र के अजगरा गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। उसका थानाक्षेत्र के अजगरा गांव में सोमवार की सुबह संदिग्ध हाल में एक विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मायके वाले दहेज के लिए बेटी की हत्या कर देने का आरोप लगा रहे हैं।
बांसी कोतवाली क्षेत्र के बांसी कस्बा निवासी रामशब्द यादव ने बेटी बिमलावती (30) की शादी उसका थानाक्षेत्र के अजगरा गांव निवासी कन्हैया यादव के साथ की थी। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह संदिग्ध हाल में बिमलावती की मौत हो गई। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस मामले में ससुराल वाले चक्कर आने से मौत की बात कह रहे हैं, जबकि मायके पक्ष के लोग दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस संबंध में एसओ दिनेशचंद्र चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष के लोग दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज करके उचित कार्रवाई की जाएगी।