{"_id":"5f2ab2fa8ebc3e4ae354a4fb","slug":"hunging-death-in-shahpur-siddharthnagar-news-gkp3606780111","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
डुमरियागंज थानाक्षेत्र के रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर/डुमरियागंज। डुमरियागंज थानाक्षेत्र के रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव में मंगलवार की रात में एक विवाहिता का शव कमरे में छत के कुंडे के सहारे में फंदे से लटकता पाया गया।
क्षेत्र के रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव निवासी संगीता (21) पत्नी छोटू के घर के सामने मंदिर पर मंगलवार की रात घर भजन कीर्तन का कार्यक्रम चल रहा था। लोग भजन कीर्तन में मशगूल थे। इस कार्यक्रम संगीता के सास व ससुर भी गए थे। सास व ससुर घर वापस आए तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है, लेकिन कुंडी नहीं लगी है। तो उन्होंने संगीता को आवाज देकर बुलाया। जब कोई आवाज अंदर से नहीं आई तो उन लोगों ने दरवाजा खोला तो देखा कि संगीता कुंडे साड़ी के सहारे लटक रही थी। उन लोगों ने तत्काल इसकी सूचना 112 नंबर डायल कर पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को नीचे उतरवाया और इसकी सूचना मायके वालों को दी। जिसके बाद बुधवार की सुबह करीब 10 बजे संगीता की मां मालती देवी पहुंची तो उन्होंने बताया कि अभी दो दिन पहले बात संगीता से हुई थी। जिसमें संगीता ने बताया था कि मुझसे घरवाले दहेज की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेरी बेटी को ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। इन्हीं लोगों ने मेरी बेटी को कर मार डाला है। इस बाबत डुमरियागंज एसओ केडी सिंह ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संगीता की मां मालती देवी ने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। संगीता के ससुर भूरे को रात में ही थाने पर लाया गया है।