फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Hot Terai like Rajasthan...parameter crosses 44.9 for the first time

Siddharthnagar News: राजस्थान जैसी तपी तराई..पहली बार पारा 44.9 के पार

Mon, 27 May 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 27 May 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hot Terai like Rajasthan...parameter crosses 44.9 for the first time

विज्ञापन
दोपहर में बिगड़ी स्थित, लू से जनजीवन अस्त व्यस्त

तीन से लगातार बढ़ रहा पारा, नौतपा का अलर्ट, हो जाएं सतर्क

रेलवे स्टेशन और रोडवेज का वॉटर कूलर खराब, हैंडपंप से बुझा रहे प्यास
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में बढ़ गए धूप से बीमार होने वाले रोगी

बाजार में सन्नाटा, निकलने वाले गमछा बांधे आए नजर

चिकित्सक बोले-बचाव जरूरी, मौसम वैज्ञानिक का पूर्वानुमान और बिगड़ेंगे हालात

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। तराई में राजस्थान की गर्मी का एहसास हो रहा है। क्योंकि तराई में तपिश लगातार बढ़ रही है। पारा जिस हिसाब से चढ़ रहा है और मौसम विभाग का जो दावा है, उससे आने वाले कई दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा। रविवार दोपहर में तापमान 44.9 दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को 44.1 दर्ज किया गया। आंकड़ों पर गौर करें तो पांच दिन में 10 डिग्री की बड़ी उछाल दर्ज की गई है। अगर यहीं हाल रहा है तो लोगों का जीना मुहाल हो जाएगा।
गर्मी से बदले हालात और सुविधाओं की स्थिति जानने के लिए रोडवेज, रेलवे स्टेशन, माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज और शहर को देखा गया। इसी भीषण गर्मी में सभी स्थानों पर पेयजल व्यवस्था बदहाल मिली। कोई नल से तो कोई, टोटी से निकलने वाले गरम पानी से प्यास बुझाता दिखा। बाजार में सन्नाटा दिखा, उसका मार्ग पर धूप से कर्फ्यू नजर आया। जबकि जो लोग बाहर निकले वह गमछा बांधे और छतरी लगाए हुए मिले। वहीं, इमरजेंसी में धूप से होने वाली बीमारी, बुखार, उल्टी, दस्त, लूजमोशन और ब्लडप्रेशर के मरीज पहुंच रहें। हालांकि अस्पताल में अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। चिकित्सक गर्मी से बचाव और नियमित पानी और धूप से बचने की सलाह दे रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक हालात के और बिगड़ने की बात कर रहे हैं। उनका पूर्वानुमान है कि अभी तापमान मेें और वृद्धि होगी।
विज्ञापन






तापमान रोज नया कीर्तिमान बना रहा है। पारा 44.4 चार डिग्री तक पहुंचा चुका है। दिन और रात में एक जैैसे हालात हो गए हैं। दिन में धूप शरीर झुलसा रही है तो रात में गरम हवाएं व्याकुल कर रही हैं। रात और दिन दोनों कभी राहत नहीं है। रविवार की दोपहर में तापमान 43 डिग्री को पार कर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

पानी के लिए भटक रहे यात्री

गर्मी चरम पर है, हर वक्त लोगों को प्यास लगा रही है। मौसम की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। सिद्धार्थनगर रोडवेज स्टेशन पर पहुंचे। यहां से विभिन्न रूटों पर कुल 48 बस चलती हैं और एक हजार से अधिक यात्रियों का आना-जाना होता है। रोडवेज परिसर में लगा वॉटर कूलर खराब है। लेकिन अधिकारी उससे बनवाने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। आने वाले यात्री परिसर में लगे हैंडपंप पर पानी पी रहे हैं। धूप में लोग हैंडपंप पर पानी पीते दिखे। वहीं, परिसर में खुल होने के कारण लू के थपेड़े और धूप से लोगों का गला और सूख रहा था। एआरएम सिद्धार्थनगर डिपो वीके गंगवार ने बताया कि वॉटर कूलर नगर पालिका का है। सही कराने के लिए कहा गया। रोडवेज पर भी पंखा नहीं चल रहा था।

---

रेलवे स्टेशन पर भी पानी की व्यवस्था बदहाल

सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर इस गर्मी में आने वाले यात्रियों को ठंड पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। कारण दोनों प्लेटफार्म पर लगा टोटी खराब है और गरम पानी आ रहा है। वहीं, वॉटर कूलर तो सही मिला, लेकिन उससे ठंड के बजाय गरम पानी आ रहा है। फिर यात्री उसी पानी का सेवन कर रहे हैं। वहीं, निर्माण शुरू होने के कारण रेलवे स्टेशन पर बैठने लायक नहीं हैं। इससे यात्रियों और परेशानी हो रही है। गर्मी में पंखा भी नहीं चल रहा था जो परेशानी और बढ़ा दिया है।

---

गर्मी से बेहोश हुआ टिकट कलेक्टर

सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से परिसर में अस्थाई रूप से टिकट काउंटर बनाया गया है। टीनशेड में यह काउंटर है। इस भीषण गर्मी में टीनशेड और तप रहा है। तापमान 44.9 के पार पहुंच गया है। रविवार को टिकट काउंटर पर बैठे अमर सिंह अचानक बेहोश होकर गिर गए। पानी का छींटा मारकर एक जगह पर लेटाया गया। कुछ देर बाद ठीक हुए। इसके बाद जांच और दवा कराई गई। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक डीके उपाध्याय ने बताया कि जानकारी मिली है। गर्मी के कारण कर्मी बेहोश हो गया था।

---

इमरजेंसी में पहुंच रहे मरीज

गर्मी के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। तेज बुखार के साथ ही सिर में दर्द, और उल्टी दस्त के मरीज बढ़े हैं। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर के मरीज बढ़े हैं। इसमें कुछ मरीजों को तत्काल उपचार के बाद ठीक होने के बाद भेज दिया गया। बीपी वाले मरीज काफी बढ़े हैं। चिकित्सक गर्मी मुख्य वजह बता रहे हैं। गर्मी की वजह से 25 बेड अतिरिक्त लगाया गया है।

---

गर्मी में बिजली कटौती परेशानी का कारण

गर्मी के साथ ही बिजली कटौती ने लोगों की समस्या बढ़ा दी है। मेडिकल कॉलेज में हर घंटे बिजली गुल होने से मरीजों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को परेशान होना पड़ रहा है। कारण बिजली कटने के बाद कूलर और पंखे की रफ्तार पर ब्रेकर लग जा रहा है। इस गर्मी में बिजली कटौती किसी मुसीबत से कम नहीं है। बताया जा रहा है कि ओवरलोड के कारण कट रहा है।


---

सेहत के लिए यह जरूरी

गर्मी चरम पर है और तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे शरीर में पानी की कमी हो रही है। इस मौसम में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना है। हर आधे या एक घंटे पर पानी पीते रहें। लस्सी आदि का सेवन करें। धूप से आने के बाद एकाएक पानी न पीएं। कहीं से आने के कुछ देर बाद ही पानी पीएं। बाहर निकलते हैं तो हल्का कपड़ा पहने और शरीर को ढंककर चलें। अधिक गर्मी के कारण ब्लड प्रेशर कम और अधिक होने की समस्या बढ़ी है। घबराहट या फिर सुस्ती होने पर तत्काल बीपी चेक करवाएं। अगर लू लगने की आशंका है तो तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। नहीं तो दिक्कत हो सकती है।

-डॉ. एके राव, एमडी मेडिसिन

---

पिछले छह दिनों में इस प्रकार चढ़ा पारा

अधिकतम न्यूनतम

सोमवार 35.2 24.9

मंगलवार 34.9 29.6

बुधवार 39.1 29.3

बृहस्पतिवार 39.6 32

शुक्रवार 38.1 29.5

शनिवार 44.1 32.7

रविवार 44.9 30.8

---

---

पांच साल के आंकड़े
अधिकतम न्यूनतम

2024 - 44.9 30.4

2023 - 37 25

2022 - 39.8 27.9

2021 - 33 21

2020 - 40 27

---



मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, अभी तापमान में और वृद्धि होने के पूर्वानुमान है। लू के प्रकोप से बचने की जरूरत है।

-डॉ. अतुल कुमार सिंह, मौसम वैज्ञानिक, मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed