फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Hospital sealed due to lack of documents

Siddharthnagar News: दस्तावेज न मिलने पर अस्पताल किया सील

Fri, 13 Jun 2025 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hospital sealed due to lack of documents
इटवा। तहसील क्षेत्र के इटवा कस्बे के बांसी मार्ग पर प्रत्येक माह की 12 तारीख को जनपद मऊ से मरीज देखने आने वाले कथित चिकित्सक की क्लिनिक की जांच एसडीएम कुणाल व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को की। इस दौरान वह चिकित्सक होने संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके चलते उनकी क्लिनिक सील कर चिकित्सक व अन्य उनके सहकर्मियों को इटवा पुलिस को कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। बांसी मार्ग पर कई वर्ष से मऊ निवासी एक चिकित्सक इलाज करने आते रहे हैं। माह में एक बार आने के चलते उनकी क्लिनिक में भीड़ होती थी। इसी दौरान एसडीएम कुणाल व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी मौके पर पहुंच गए और चिकित्सक से ओपीडी सहित चिकित्सक होने के संबंध में दस्तावेज मांगे, लेकिन वह नहीं दिखा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed