{"_id":"579b8c114f1c1beb3f21e2fb","slug":"hope-sat-on-dharna-for-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के लिए धरने पर बैठीं आशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के लिए धरने पर बैठीं आशा
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 29 Jul 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। एनएच अजनबी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान के बैनर तले आशा बहुओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मांगों को लेकर धरना दिया। इस दौरान आशा को स्वास्थ्य कर्मचारी बनाने सहित अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की गई।
राष्ट्रीय महासचिव रीता गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश व केन्द्र की सरकार चुनाव के समय दिए गए अपने वादों से मुकर रही है। दोनों सरकारें आशा बहुओं की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा संगिनियों को नौ माह का प्रशिक्षण देकर स्वास्थ्य विभाग से जोड़ा जाए, स्वास्थ्य विभाग में जो भी नियुक्तियां हों वहां आशा संगिनियों की नियुक्ति की जाए। सपा सरकार में जो भी नियुक्ति की गई है, उसे निरस्त की जाए। जन स्वास्थ्य रक्षकों को बहाल किया जाए।
अस्पताल में आशा संगिनियों को बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की जाए। बकाया मानदेय जल्द दिया जाए। कहा कि अगर मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान शीला साहनी, विंद्रावति देवी, कामिनी, गिरजेश सिंह, सुनीता, जगदंबा, सुनीता, दुर्गावती, दासी आदि मौजूद रही।