{"_id":"69beef02f74693d5dd0cc2db","slug":"hope-nursing-college-will-improve-medical-education-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1055-1265066-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीद : नर्सिंग कॉलेज से सुधरेगी मेडिकल शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीद : नर्सिंग कॉलेज से सुधरेगी मेडिकल शिक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। नर्सिंग की पढ़ाई की इच्छा रखने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। इसी सत्र से जिले में नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद है। शहर के पुरानी नौगढ़ में बन रहा नर्सिंग कॉलेज का भवन इसी मार्ग के अंत तक हैंडओवर होना है। भवन मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से दाखिला शुरू कर दिया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से इस संबंध में लिखापढ़ी भी की गई है। कॉलेज के शुरू होने से बच्चों की लखनऊ, दिल्ली सहित अन्य शहरों को दौड़ खत्म हो गई है। इसके चालू होने से जिले के छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। 10 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहे नर्सिंग कॉलेज में प्रतिवर्ष 40 छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिलेगा।
शहर के पुरानी नौगढ़ में 10 करोड़ रुपये की लागत से 2024 से ही नर्सिंग कॉलेज के लिए भवन का निर्माण शुरू हुआ था। वर्ष 2025 से ही प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी। लेकिन कार्य पूरा नहीं होने से भवन का निर्माण कार्य अधूरा रहा गया था। अक्तूबर माह के अंत तक निर्माण कार्य पूरा करके हैंडओवर करने की योजना थी लेकिन पूरा नहीं हो पाया था। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से इस संबंध में वार्ता हुई तो इसी माह के अंत तक या अगले माह तक निर्माण कार्य पूरा करने के देना है।
विज्ञापन
वहीं निर्माण स्थल की बात करें तो कार्य तेजी से चल रहा है। अगर काम पूरा हो गया तो उम्मीद है कि दाखिला इस होने की उम्मीद है। बेटियाें को होगा सर्वाधिक लाभ: नर्सिंग की पढ़ाई अधिकतर लड़कियां करती हैं। इसके लिए उन्हें लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर और दिल्ली जाना पड़ता है। अब जिले में सरकारी नर्सिंग कॉलेज शुरू होने युवाओं से अधिक बेटियों को लाभ मिलेगा। लगभग पांच एकड़ भूमि इसके लिए आरक्षित किया गया है। इसमें कॉलेज, हॉस्टल आदि की सुविधा अलग-अलग होगी। भवन तीन मंजिला होगा।
स