Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Hope: Nursing college will improve medical education

उम्मीद : नर्सिंग कॉलेज से सुधरेगी मेडिकल शिक्षा

Sat, 21 Mar 2026 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Hope: Nursing college will improve medical education
शहर के सटे पुरानी नौगढ़ में निमार्णधीन नर्सिंग कॉलेज का भवन। संवाद
सिद्धार्थनगर। नर्सिंग की पढ़ाई की इच्छा रखने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। इसी सत्र से जिले में नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद है। शहर के पुरानी नौगढ़ में बन रहा नर्सिंग कॉलेज का भवन इसी मार्ग के अंत तक हैंडओवर होना है। भवन मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से दाखिला शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज प्रशासन की ओर से इस संबंध में लिखापढ़ी भी की गई है। कॉलेज के शुरू होने से बच्चों की लखनऊ, दिल्ली सहित अन्य शहरों को दौड़ खत्म हो गई है। इसके चालू होने से जिले के छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। 10 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहे नर्सिंग कॉलेज में प्रतिवर्ष 40 छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

शहर के पुरानी नौगढ़ में 10 करोड़ रुपये की लागत से 2024 से ही नर्सिंग कॉलेज के लिए भवन का निर्माण शुरू हुआ था। वर्ष 2025 से ही प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी लेकिन कार्य पूरा नहीं होने से भवन का निर्माण कार्य अधूरा रहा गया था। अक्तूबर माह के अंत तक निर्माण कार्य पूरा करके हैंडओवर करने की योजना थी लेकिन पूरा नहीं हो पाया था। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से इस संबंध में वार्ता हुई तो इसी माह के अंत तक या अगले माह तक निर्माण कार्य पूरा करने के देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं निर्माण स्थल की बात करें तो कार्य तेजी से चल रहा है। अगर काम पूरा हो गया तो उम्मीद है कि दाखिला इस होने की उम्मीद है। अगर लेक्चर भवन और आवास हैंडओवर हो गया तो शैक्षिक कार्य इसी सत्र से शुरू हो सकता है। इसके शुरू होने से बीएसी नर्सिंग में दाखिला लेने वाले बच्चों का सपना यहीं पर साकार कर सकेंगे।
---
बेटियाें को होगा सर्वाधिक लाभ
नर्सिंग की पढ़ाई अधिकतर लड़कियां करती हैं। इसके लिए उन्हें लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर और दिल्ली जाना पड़ता है। बेटियों को बाहर भेजने को लेकर आज भी लोगों में भ्रम और डर है। इसलिए चाहते हुए भी अभिभावक बेटियों को इतनी दूर भेजने से कतराते हैं। वहींं, बेटियां बाहर जाकर नहीं पढ़ पाती हैं। अब जिले में सरकारी नर्सिंग कॉलेज शुरू होने युवाओं से अधिक बेटियों को लाभ मिलेगा।
---
तीन मंजिला भवन

लगभग पांच एकड़ भूमि इसके लिए आरक्षित किया गया है। इसमें कॉलेज, हॉस्टल आदि की सुविधा अलग-अलग होगी। भवन तीन मंजिला होगा। इसमें हर साल 40 सीटों पर दाखिला होगा। काउंसलिंग प्रदेश स्तरीय परीक्षा के जरिये होगी।

---

नर्सिंग कॉलेज में 160 छात्र करेंगे पढ़ाई

केंद्र सरकार की मदद से माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध नर्सिंग कॉलेज के एक एकड़ में एकेडमिक भवन बन रहा। साथ ही छात्रावास, बाउंड्रीवाल एवं अन्य भवनों का निर्माण हो रहा। नर्सिंग कॉलेज में बीएसएसी नर्सिंग की 40 सीटें होंगी। चार वर्षीय बीएससी नर्सिंग के पाठ्यक्रम के तहत यहां कुल 160 विद्यार्थी पढ़ाई करेंगे। इसमें प्रदेश स्तरीय परीक्षा के आधार प्रवेश लिया जाएगा।


---

बोले जिम्मेदार
नर्सिंग कॉलेज निर्माण की मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है। बीते वर्ष ही भवन का हैंडओवर नहीं हो पाया था। हैंडओवर करने के लिए निर्माण एजेंसी ने कहा है। लिखापढ़ी की गई है, हैंडओवर होते ही दाखिला की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
प्रो. राजेश मोहन, प्राचार्य माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed