फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Home Guards who performed topless

होमगार्डों ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया

Wed, 03 Aug 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर Updated Wed, 03 Aug 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Home Guards who performed topless
सभा को संबो‌िधित किया - फोटो : अमर उजाला
 स्थाईकरण सहित अन्य मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा होमगार्डों का धरना तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। होमगार्ड जवानों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अवधेश शुक्ल ने कहा कि सरकार होमगार्डों का शोषण कर रही है। जिसे संगठन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार होमगार्डों की समस्याओं पर जरा भी ध्यान नहीं दे रही है। दिन-रात ड्यूटी के बाद भी सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि दोहरी नीति को समाप्त किया जाए अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारियों को नियमित किया जाए। कहा कि पुलिस कर्मियों की तरह स्थायी करते हुए नियमित ड्यूटी लगाई जाए। पुलिस कर्मचारियों की तरह से सभी सुविधाएं दी जाए। कहा कि वेतन बढ़ाते हुए सभी प्रकार की सुविधाओं को दिया जाए। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर एक से सात अगस्त तक कलेक्ट्रेट परिसर में धरना होगा और 8 अगस्त से लखनऊ में अनिश्चित कालीन आमरण अनशन किया जाएगा। इस दौरान ओम प्रकाश, विनोद कुमार त्रिपाठी, रामधीरज यादव, राममिलन यादव, रामनयन यादव, गोपाल यादव, शंकर यादव, बालकृष्ण यादव सुषमा पांडेय, सुमन गिरि, सुनीता गौड़, संगीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed