फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Holding 150 vehicles against the rules, invoices

नियम विरुद्ध चलते 150 वाहन पकड़े, चालान

Wed, 25 Apr 2018 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 25 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
Holding 150 vehicles against the rules, invoices
police chalan
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशन में जारी सड़क सुरक्षा सप्ताह दौरान बुधवार को पुलिस व एआरटीओ की टीम ने 150 वाहनों का चालान किया। इस दौरान यातायात नियमों के विरुद्ध चलने पर चार पहिया वाहन व बाइकरों को जहां जरूरी हिदायतें दी गईं वहीं बगैर कागजात व हेलमेट के चलने व सीटबेल्ट बांधकर वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया। टीम द्वारा तीन सौ वाहनों पर सीट बेल्ट व हेलमेट पहनने के लिए जागरूकता स्टीकर लगाए गए। वहीं, सदर थाने का वाहन बिना सीट बेल्ट बांधे चालक को रोककर हिदायत दी गई।
विज्ञापन

एसडीएम सदर राजेश सिंह के निर्देशन में बुधवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों को जागरूक किया गया और उन्हें हेलमेट के वाहन चलाने वालों को हेलमेट लगाकर बाइक चलाने के लिए प्रेरित किया गया। इसी तरह चार पहिया वाहनों चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने के लिए कहा गया। 300 वाहनों पर जागरूकता स्टीकर लगाया गया। वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद एआरटीओ कार्यालय में नेत्र परीक्षण कैंप का आयोजन कर 25 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। इस जितेंद्र कुमार दीक्षित, एसओ जोगिया रविंद्र कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed