फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   hindi divas : create rangoli

रंगोली के हुनर में दिखी हिंदी : हिंद की शान

Fri, 09 Sep 2022 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
hindi divas : create rangoli
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में रंगोली बनाते हुए विद्यार्थी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
रंगोली के हुनर में दिखी हिंदी : हिंद की शान
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में शुरू हुआ हिंदी पखवाड़ा
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में बृहस्पतिवार को शुरू हुए हिंदी पखवाड़ा महोत्सव के अंतर्गत पहले दिन रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपना हुनर दिखाया। हिंदी विभाग की ओर से आयोजित ‘हिंदी : हिंद की शान’ विषय पर बनाई गई रंगोली में बेहतर प्रदर्शन करने वालों का चयन किया गया।
कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. हरीश कुमार शर्मा ने कहा कि हिंदी भारत की आत्मा में बसती है। वह हमारी अस्मिता की पहचान है। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. रेनू त्रिपाठी ने हिंदी भाषा को भारतीयता का पर्याय बताते हुए कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय एकता की संवाहक है। निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. सुनीता त्रिपाठी, डॉ. नीता यादव व डॉ. सरिता सिंह ने प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में ग्रुप एफ के प्रतिभागियों रुपाली, सारिका, रोमा, जानकी, कल्पना, प्रमिला, अंशू, करन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ग्रुप ए और ई ग्रुप के प्रतिभागी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. सत्येंद्र दुबे, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. जयसिंह यादव, डॉ. वंदना गुप्ता, डॉ. कपिल गुप्ता, डॉ. अब्दुल हफीज, डॉ. अविनाश प्रताप सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed