फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   High tension power line fell on a grain laden truck

Siddharthnagar News: अनाज लदे ट्रक पर गिरा हाईटेंशन बिजली का तार

Fri, 12 Sep 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 12 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
High tension power line fell on a grain laden truck
डुमरियागंज। डुमरियागंज नगर के कादिराबाद रोड पर स्थित पूर्व विपणन कार्यालय के सामने खाद्यान्न से लदे ट्रक पर बृहस्पतिवार की देर रात 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर गया। जिससे ट्रक के आगे का पहिया जलकर राख हो गया। ट्रक के अन्य कीमती उपकरण भी जल गए।
विज्ञापन

आग की जानकारी मिलने पर पड़ोस के वसी अहमद, डॉक्टर ताहिर अहमद ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में ट्रक चालक और क्लीनर की मदद की तथा फोन करके विद्युत उपकेंद्र डुमरियागंज से सप्लाई बंद कराई। लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। डुमरियागंज नगर के विभिन्न वार्डों में बिजली सप्लाई के लिए लगे विद्युत तार जर्जर और पुराने हो चुके हैं। जो तेज हवा चलने पर अक्सर टूट कर गिरते रहते हैं। डुमरियागंज नगर के रजी अहमद, सैफ, जमाल, ताहिर, आकाश, विशाल और संदीप, अनिल आदि ने जर्जर और पुराने विद्युत तारों को जल्द बदलवाने की मांग अधिशाषी अभियंता से की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed