{"_id":"64bc2d81d41d55627802e2c7","slug":"high-school-inter-compartment-and-improvement-examination-under-the-supervision-of-cctv-camera-siddharthnagar-news-c-208-1-sgkp1008-2047-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई हाईस्कूल-इंटर की कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई हाईस्कूल-इंटर की कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा
Sun, 23 Jul 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
जीआईसी से हाई स्कूल इंप्रूवमेंट की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।संवाद
देवरिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। दो पालियों में हुई इस परीक्षा में पंजीकृत 909 परीक्षार्थियों में 62 अनुपस्थित रहे। उधर कई परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा का पुराना प्रवेश पत्र लेकर पहुंच गए थे, ऐसे में उन्हें इससे वंचित रहना पड़ा। बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर अच्छा होने से उन्हें बेहतर अंक मिलने की उम्मीद है।
जीआईसी में सुबह आठ से 11:15 बजे तक मध्य हाईस्कूल की कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 449 में 39 परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए। परीक्षा देकर निकली पथरदेवा से आई मनीषा कुमारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में गणित में कम नंबर आने पर उन्होंने इस परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन किया था। पेपर अच्छा हुआ है और उम्मीद है कि नंबर भी बेहतर मिलेगा। गृहविज्ञान की परीक्षा देने आईं सोनी यादव, सहजौर से गणित की परीक्षा देने आए साजिद, युवराज सिंह ने बताया कि पेपर अच्छा हुआ है। नंबर अच्छा मिलेगा और अंकपत्र में इससे सुधार होगा।
दूसरी पाली दोपहर दो से 5:15 बजे तक इसी परिसर में इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा में पंजीकृत 460 परीक्षार्थियों में 23 अनुपस्थित रहे। चंद्रशेखर इंटर कॉलेज देवगांव से आई प्रीति व तन्नू यादव ने बताया कि वह इंटर की गणित व इतिहास की परीक्षा देने आईं थीं, लेकिन पुराना प्रवेश पत्र लाने के कारण उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। जबकि प्रवेश पत्र पाने के लिए वह कई बार कॉलेज तक दौड़ लगा चुकी हैं। डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस परीक्षा के लिए जिले में एक ही केंद्र जीआईसी को बनाया गया था। सीसीटीवी व वायस रिकाॅर्डर की निगरानी में शुचिता पूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। जिन परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया उन्हाेंने आवेदन भरने में गलती की होगी। ऐसे में उनका प्रवेश पत्र नहीं बन पाया होगा। छात्राएं परीक्षा से क्यों वंचित हुई, इसके बारे में संबंधित कॉलेज से पूछा जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
25 एवं 26 को जीआईसी में ही होगी इंटर कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा
डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को बताया कि जीआईसी में 25 व 26 जुलाई को इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। इसके लिए परीक्षक भी नामित कर दिए गए हैं। संबंधित परीक्षार्थी इस तिथि को समय से उपस्थित होकर इसमें भाग लेंगे। इसके बाद परीक्षार्थियों को कोई मौका नहीं मिलेगा।