{"_id":"5e9714e98ebc3e6fe9099f1a","slug":"help-news-distributor-siddharthnagar-news-gkp348090759","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाचार पत्र वितरकों को अंगवस्त्र और राशन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाचार पत्र वितरकों को अंगवस्त्र और राशन दिया
विज्ञापन
अमर उजाला समाचार पत्र वितरकों को अंगवस्त्र और राशन किट देते विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाचार पत्र वितरकों को राशन देकर की मदद
डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह और एसडीएम ने सम्मानित भी किया
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। अपने सेहत की परवाह किए बिना ही लोगों तक देश दुनिया की खबर पहुंचाने के लिए भोर से अखबार बांटने वाले वितरकों को बुधवार को डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह और एसडीएम त्रिभुवन ने सम्मानित किया। इस दौरान विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने समाचार पत्र वितरकों को अंगवस्त्र और राशन किट देकर उनका मान बढ़ाया। विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना की लड़ाई को लेकर विदेश और देश के साथ ही स्थानीय स्तर पर क्या कवायदें हो रही हैं, यह अपने पाठकों तक पहुंचाना भी एक महत्वपूर्ण कर्तव्य है। इसके लिए समाचार पत्र वितरक भी कई प्रकार की कठिनाइयों को सहन कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण के खतरे से प्रतिदिन लड़ रहे हैं। सभी घर परिवार में कोरोना के खतरों से बेफिक्र होकर अखबार पहुंचा रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई कर्मचारियों और पुलिस के जवानों की तरह समाचार पत्र वितरक भी कोरोना योद्धा के समान हैं। त्रिभुवन ने कहा कि इसके पहले इन्हें जगह-जगह पुलिस और अधिकारियों को जवाब भी देना पड़ रहा था। मगर अब सभी समाचार पत्र वितरकों का पेपर बांटने का पास जारी किया गया है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो। एसडीएम ने सभी लोगों से मास्क अथवा गमछा से मुंह ढककर ही बाहर निकलने को कहा। वितरकों को मिले राशन में आटा, चावल, मसाला, दाल, चायपत्ती और साबुन आदि सामग्री शामिल रहा। राशन देने के बाद सभी वितरकों को विधायक और एसडीएम द्वारा अंगवस्त्र दिया गया। इस दौरान बीडीओ सुशील अग्रहरि, एडीओ पंचायत बृजेश गुप्ता, दिलीप श्रीवास्तव, गुड्डू, रितेश, सोनू, महेंद्र, विपिन, अभिषेक गौतम, जयकरन चौहान, विक्रम चौहान, विशाल आदि मौजूद रहे।