फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   heavy rainfall in siddharthanagar

बारिश से शहर के मोहल्ले में जलभराव

Thu, 06 Oct 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
heavy rainfall in siddharthanagar
शहर के खजुरिया मार्ग पर नाली जाम होने के कारण जल निकासी ना होने से सड़क पर भरे पानी के बीच से गुजरत? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बारिश से शहर के मोहल्ले में जलभराव
विज्ञापन

- पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, वन विभाग कार्यालय और खजुरिया रोड पर भरा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लगातार दो दिन की बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ दी है। पीडब्ल्यूडी, सिंचाई एवं वन विभाग कार्यालय परिसर में जलभराव हो गया है। खजुरिया रोड एवं कई मोहल्लों में भी बारिश का पानी भर गया है।
शहर के प्रमुख मार्ग में शामिल खजुरिया रोड पर डेढ़ फीट पानी बहने से लोगों को आवागमन में सांसत झेलनी पड़ी। इस मार्ग पर ही थाना, जिला पंचायत कार्यालय स्थित है। इसी मार्ग से ही शहर के अधिकांश लोग कलेक्ट्रेट और विकास भवन तक आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मनोज त्रिपाठी, मुन्ना, सरफराज का कहना है कि जलनिकासी का इंतजाम नहीं होने के कारण ही खजुरिया मार्ग पर जलभराव की स्थिति हो गई है। शहर में स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय में पानी भर गया है। जलभराव के कारण कार्यालय नहीं खुला। सिंचाई विभाग ड्रेनेज खंड और वन विभाग कार्यालय में पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटवा प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत इटवा के कई घरों व दुकानों में बारिश का पानी भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्राम कमदालालपुर के निवासियों के आवागमन के रास्ते पर पानी भर गया है।
यही हाल इटवा तहसील गेट का है, यहां इंटरलाकिंग सड़क पर पानी भर गया है। कस्बे के बढ़नी मार्ग पर स्थित जामा मस्जिद के सामने गली में भी जलभराव हो गया है। कुछ दुकानदारों को पानी निकालने के लिये पंपिंगसेट का सहारा लेना पड़ा। बिस्कोहर मार्ग पर स्थित तहसील गेट के पास पेड़ गिर गया। सपा नेता रज्जन पांडेय ने जलभराव की समस्या के निदान की मांग की है।
घरों में घुसा बारिश का पानी
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर में बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली, वहीं नगर के पजौवा तालाब टोले की मुख्य सड़क पर जलभराव हो गया। लोगों के घरों में पानी घुस गया है।
नाला जाम होने के कारण पानी सड़कों पर बह रहा है। टोले के बैतुल्लाह राईनी, अकबर, फजलू व रहीम बताया कि जलनिकासी न होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ईओ बिस्कोहर संदीप कुमार ने बताया कि जल्द ही नाले को साफ करवाकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
बारिश से जलनिकासी के व्यवस्था की खुली पोल
शाहपुर। नगर पंचायत डुमरियागंज क्षेत्र तहत वार्ड नंबर 15 गांधीनगर में हुई बारिश ने जलनिकासी की पोल खोलकर रख दी। सड़कों पर जलजमाव होने से राहगीरों को आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गांधी नगर स्थित गुरुनानक स्कूल से लेकर निसवा स्कूल तक, बिहारी के घर से लेकर रोडवेज वाली गली में बारिश का पानी भर गया है। ईओ डुमरियागंज अजय कुमार पांडेय ने कहा अधिक बारिश होने के कारण जलभराव की स्थिति बन गई है। समस्या का समाधान हो रहा है।
सड़क पर भरा पानी, बढ़ी परेशानी
खुनुवां। शोहरतगढ़ विकास खंड क्षेत्र के सीमावर्ती गांव खुनुवां में मुख्य मार्ग पर बारिश का पानी भर गया है। ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। ग्राम प्रधान संजय कुमार ने बताया कि लगभग दो सौ मीटर दूर तक विकास खंड कार्यालय से सीसी रोड स्वीकृत कराकर बनवाने का प्रयास कर रहे हैं। गांव के उमेश यादव, रामानंद गिरी, प्रभु दयाल गुप्ता, पूर्व प्रधान सीता राम चौधरी, रवि तिवारी, गामा यादव, प्रवीन तिवारी, राजेन्द्र यादव, दिनेश कुमार ने शासन प्रशासन से जल्द गांव की मुख्य सड़क को बनवाने की मांग की है।

ढह गया आशियाना
घोसियारी। बारिश से खेसरहा थाना क्षेत्र के रिउना निवासी शिवपूजन वर्मा का कच्चा मकान गिर गया। हादसे के दौरान मकान में किसी के नहीं होने से कोई चोटिल नहीं हुआ। आर्थिक रूप से कमजोर शिवपूजन वर्मा के पास आय को काई स्रोत नहीं है और उन्हें घर बनाने के लिए सरकारी अनुदान भी नहीं मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed