फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   heavy power cut on exam preparation

Siddharthnagar News: परीक्षा की तैयारी पर भारी बिजली कटौती

Sun, 22 Jan 2023 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
heavy power cut on exam preparation
परीक्षा की तैयारी पर भारी बिजली कटौती
विज्ञापन

रात में अघोषित कटौती से प्रभावित हो रहा पठन-पाठन, परीक्षार्थी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी में बिजली की कटौती भारी पड़ रही है। केरोसिन की आपूर्ति बंद होने के बाद ढिबरी और लालटेन भी बंद हो गए। ऐसे में बार-बार बिजली कटना परीक्षार्थियों के लिए मुसीबत है। न तो शाम को बिजली रहती है और न ही भोर में।
ग्रामीण क्षेत्र में 18-20 घंटे आपूर्ति का दावा है, लेकिन बिजली का कोई रोस्टर ही नहीं है। अभिभावकों का कहना है कि परीक्षा के बीच बिजली की कटौती बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा 16 फरवरी से प्रस्तावित है। परीक्षा नजदीक आने के साथ ही परीक्षार्थी और अभिभावक दोनों पर दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन

---
बोले परीक्षार्थी
यूपी बोर्ड की परीक्षा बिल्कुल सर पर है। ऐसे समय में बिजली कटौती परीक्षार्थियों पर भारी पड़ने लगी है। बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर रात्रि कालीन कटौती पर अंकुश लगाया जाए। -शिवम शर्मा, छात्र इंटरमीडिएट
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को जब पढ़ाई करने का समय होता है, उसी समय बिजली कट जाती है। उन्हें मोमबत्ती और इमरजेंसी लाइट के सहारे पढ़ाई करनी पड़ती है। कुछ देर बाद इमरजेंसी लाइट जवाब दे देती है। -अब्दुल अव्वल, छात्र इंटरमीडिएट
शाम और रात के वक्त की कटौती से परीक्षा की तैयारी ठीक से नहीं हो पा रही है। पहले ढिबरी और लालटेन जालकर लोग पढ़ाई कर लेते थे। लेकिन केरोसिन के बंद होने के कारण उसे भी नहीं जला सकते हैं। -राशिद चौधरी, छात्र हाईस्कूल
---
घर में इन्वर्टर की सुविधा नहीं है। बिजली के अभाव में परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही। शासन प्रशासन को रात्रि कालीन कटौती पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देशित करना चाहिए। -इब्ने अली, छात्र इंटरमीडिएट

---
लोकल फाल्ट होने पर ही आपूर्ति बाधित होती हैं। किसी कारण अगर बिजली कट रही है तो इसे दिखवाया जाएगा। समस्या का समाधान जल्द करा दिया जाएगा। प्रयास किया जा रहा है कि विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में कोई समस्या न हो। -बबलू चौधरी, एसडीओ विद्युत निगम डुमरियागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed