{"_id":"66313258699c739fe4046509","slug":"heat-wave-botherd-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-116665-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हीट वेब से जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हीट वेब से जनजीवन प्रभावित
Tue, 30 Apr 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
उसका बाजार। पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी व तेज हवा से लोग काफी परेशान हैं। सुबह से निकलने वाली तेज धूप और ऊपर से गर्म हवा परेशानी का सबब बनी हुई है। राहत के सारे इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। स्कूली बच्चों से लेकर दिहाड़ी मजदूरों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा के सब्जी मंडी में अस्थायी दुकानें न लगने से दिन में सन्नाटा छाया रहता है। शाम को लोग घर से आवश्यक कार्य से निकल रहे हैं। उसका राजा रेलवे क्रासिंग के दोनों तरफ शाम को बेतहाशा भीड़ हो जा रही है। वही ग्रामीण क्षेत्र में ताल पोखरे, जलाशय सुख गए हैं। ग्रामीणों ने राजकीय नलकूप से सार्वजनिक तालाबों में पानी भरवाने की मांग प्रशासन से पशु पक्षियों के पेयजल को ध्यान में रखते हुए किया है। संवाद