{"_id":"5feb72478ebc3e3eb5330377","slug":"health-workers-meeting-siddharthnagar-news-gkp3788329152","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं’
इटवा सीएचसी में आयोजित हुई स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा में मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक हुई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके वैद्य ने स्वास्थ्य कर्मियों को प्रदेश व केन्द्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को शीघ्र पूरा करने को कहा। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी और अच्छा कार्य करने वालो को पुरस्कृत करने को कहा।
चिकित्सा अधीक्षक ने आयुष्मान भारत, परिवार कल्याण, पीएम मातृ वंदना योजना, कन्या सुमंगला योजना व टीकाकरण योजना की समीक्षा की। योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी और कहा कि कि इन योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गोल्डन कार्ड से वंचित पांच गांवों कठेला जनूबी, औरहवा, भावपुर, कठेला शर्की, औरहवा के छूटे लगभग 100 परिवारों के शीघ्र कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर रामतीरथ चौधरी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, पियूष कुमार गौतम, रीना त्रिपाठी, सोनी राय, अनिल, आकांक्षा वर्मा आदि मौजूद रहीं।