{"_id":"665a614f441aad02250885f4","slug":"health-information-given-to-pregnant-lactating-women-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-118327-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गर्भवती धात्री महिलाओं को दी गई स्वास्थ्य की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गर्भवती धात्री महिलाओं को दी गई स्वास्थ्य की जानकारी
Sat, 01 Jun 2024 05:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
बिस्कोहर। विकासखंड भनवापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुड़िला मिश्र व बुड्ढी खास में शुक्रवार को एएनएम के नेतृत्व में माता बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों के नियमित टीकाकरण, स्तनपान तथा उन्हें ऊपरी आहार व साफ-सफाई रखने सहित अन्य तमाम जानकारी माताओं को दी गई। गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव नियमित टीकाकरण, एनीमिया की जांच कराने व आयरन फोलिक एसिड, कैल्शियम का नियमित सेवन करने सहित पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई। बैठक में एएनएम शारदा देवी, निर्मला चौधरी, आशा राधा, संचिता मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन