फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Health department alert due to the new form of Corona

कोरोना के नए स्वरूप की आहट से स्वास्थ्य महकमा अलर्ट

Sat, 04 Dec 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Health department alert due to the new form of Corona
कोरोना के नए स्वरूप की आहट से स्वास्थ्य महकमा अलर्ट
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कोरोना के नए स्वरूप के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। दक्षिण अफ्रीका सहित कुछ देशों में कोरोना का नया स्वरूप मिला है। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर के आने की आशंका को ध्यान में रखते हुए कोविड अस्पताल क्रियाशील किए जाने की कवायद तेज हो गई। महिला अस्पताल में संसाधन से लैस कर किया जा रहा है। 18 दिसंबर से अस्पताल क्रियाशील हो जाएगा।
कुछ देशों में कोरोना का नया स्वरूप बढ़ रहा है। अब तक दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया सहित कई देशों में इसका प्रकोप तेजी से बढ़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट हो गया है। संक्रमण के फैलाव को रोकने और बीमार लोगों की बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य महकमे को तैयारी पूरी करने के निर्देश मिले हैं। शासन के निर्देश के बाद स्वास्थ्य ने अस्पताल को क्रियाशीन बनाने की कवायद शुरू कर दी है। 18 दिसंबर से पहली कोविड अस्पताल में विकसित होने वाले महिला अस्पताल को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में तैयारी चल रही है। वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सप्लाई, बेड सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की तैयारी है। 18 दिसंबर से इसका स्पेशल कोविड अस्पताल के रूप में संचालन किया जाएगा। इस संबंध में सीएमएस डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि कोरोना के नये स्वरूप के सामने आने के बाद उसे रोकने की तैयारी शुरू कर दी गई है। महिला अस्पताल को कोविड अस्पताल के रूप में संचालित किया जाएगा। 18 दिसंबर को मॉकड्रील के साथ ही अस्पताल एक्टिव हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने बेड की है व्यवस्था
कोरोना को रोकने और बीमार लोगों के लिए इलाज के लिए स्वास्थ्य महकमे ने बेड आरक्षित करने का कार्य कर लिया है। आंकड़ों के मुताबिक जिला अस्पताल में 200 बेड का वार्ड तैयार किया गया है। इसमें 20 बेड बच्चों के लिए हैं और 30 बेड गंभीर मरीजों के लिए वेंटिलेटर से युक्त हैं। इसके अलावा 150 सामान्य श्रेणी में रखे गए हैं। जबकि सीएचसी इटवा, बेंवा, मिठवल, बांसी में 50-50 के वार्ड बना दिए गए हैं, जो मरीजों के मिलने के बाद क्रियाशील हो जाएंगे। यहां पर तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed