{"_id":"6a189d4a6ad96269620d57cf","slug":"heads-bowed-in-prostration-prayers-were-offered-for-peace-and-tranquility-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-158928-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सजदे में झुके सिर, मांगी अमन-चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सजदे में झुके सिर, मांगी अमन-चैन की दुआ
विज्ञापन
नमाज के बाद ईदगाह से बाहर निकलते लोग।
सिद्धार्थनगर। जिले में 338 मस्जिद और 264 ईदगाह में बृहस्पतिवार को ईद-उल-जुहा (बकरीद) की नमाज अदा की गई। मुस्लिम धर्म के लोगों ने नमाज अदाकर अमन चैन अदा की दुआ मांगी। इसके बाद एक-दूसरे के गले लगकर बधाई दी। पूरे दिन बधाई का सिलसिला जारी रहा। लोग एक-दूसरे के घरों पर जाकर देर रात तक बधाई देते रहे।
त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मस्जिद और ईदगाह व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगी रही। ईद पर्व पर नगर के बेसलसड़ ईदगाह, आजाद नगर मस्जिद सहित नौगढ़ तहसील क्षेत्र के उसका, बर्डपुर जोगिया, लोटन क्षेत्र में तय समय पर लोगों ने ईद की नमाज अदा की और एक-दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। इस दौरान बच्चों में खूब उल्लास देखने को मिला। वहीं, दोपहर बाद से लोग एक- दूसरे के घरों पर पहुंचकर बधाई देते हुए देखे गए
खुशनुमा माहौल में अकीदत के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिल कर की खुशियां साझा :सिद्धार्थनगर। त्याग बलिदान और भाईचारे को मजबूती प्रदान करने वाला बकरीद का पर्व बृहस्पतिवार को समूचे डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में हर्ष उल्लास के माहौल में मनाया गया। इस दौरान लोगों ने ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा कर घरों पर अल्लाह की राह में बकरों की कुर्बानी देकर मुल्क और कौम की सलामती की दुआएं मांगी। बृहस्पतिवार की सुबह सात व आठ बजे के बीच डुमरियागंज स्थित जामा मस्जिद, बैदौलागढ़, हल्लौर, जगजऊंवा, बसडिलिया, बयारा, तिलगड़िया, वासा, लटिया, भवानीगंज कादिराबाद, बिथरिया, टिकरिया, मछिया, सिकाहरा समेत पूरे डुमरियागंज क्षेत्र में स्थित विभिन्न मस्जिदों और ईदगाह में विशेष नमाज अदा की और मुल्क में इंसानियत, मानवता की हिफाजत तथा देश में अमन शांति और खुशहाली की दुआ की। बकरीद की नमाज के दौरान हल्लौर जामा मस्जिद के बाहर सुरक्षा को लेकर एडीएम गौरव श्रीवास्तव, एएसपी प्रशांत कुमार, एसडीएम विवेकानंद मिश्र, सीओ बृजेश कुमार वर्मा, सीओ यातायात सुजीत कुमार राय, डुमरियागंज तहसीलदार रविकुमार यादव, डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
एक- दूसरे को गले मिलकर दी बधाई : तुलसियापुर। ईद-उल-जुहा की नमाज बृहस्पतिवार को बढ़नी ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों के ईदगाह व मस्जिदों में देश में अमन-चैन कायम रखने और मुल्क की तरक्की के लिए पूरे अदब ओ एहतराम से अदा की गई। उलमा और इमाम ने नमाज से पहले अपनी तकरीरों में कुर्बानी और ईद उल अजहा के मुताल्लिक तफसील से तकरीरें की।