{"_id":"69d001fc76f85cdba800da95","slug":"he-was-pressurizing-her-to-elope-and-marry-himkilled-her-when-she-refused-siddharthnagar-news-c-208-1-sgkp1013-178567-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भागकर शादी के लिए बना रहा था दबाव...इन्कार पर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भागकर शादी के लिए बना रहा था दबाव...इन्कार पर कर दी हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में जिस छात्रा का बृहस्पतिवार की सुबह शव मिला था, उसकी हत्या प्रेमी ने ही गला कसकर की थी। प्रेमी ने स्वयं थाने पहुंचकर अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी वीर बहादुर उर्फ शिवम लड़की की शादी कहीं और होने से नाराज था। वह लड़की पर घर से भागकर शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन वह तैयार नहीं थी। इसी महीने लड़की की शादी तय थी।
पुलिस के अनुसार बीए में पढ़ने वाली लड़की की शादी परिवार वालों ने तय कर दी थी। 10 अप्रैल को तिलक और 13 को शादी थी। आरोपी वीर बहादुर कई दिन से लड़की को शादी तोड़ने और अपने साथ घर से भागकर शादी का दबाव बना रहा था। बृहस्पतिवार की रात में भी उसे अपने घोठ्ठे पर बुलाया था।
आरोपी के गले पर भी हैं रस्सी के निशान, पुलिस ने किया चालान : आरोपी प्रेमी वीर बहादुर उर्फ शिवम ने प्रेमिका की गला कसकर हत्या कर दी थी। उससे पहले अपना गला कसने का भी प्रयास किया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी का चालान किया। पुलिस वालों के अनुसार आरोपी के गले पर भी रस्सी से कसने के निशान हैं। वहीं बृहस्पतिवार को घटनास्थल पर पुलिस को रेशम की डोरी, सब्जी काटने वाला चाकू और कुछ अन्य सामान मिले थे।