फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Har har Mahadev coined in Shiwalyon day

शिवालयों में दिनभर गूंजा हर-हर महादेव

Fri, 24 Feb 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 Feb 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Har har Mahadev coined in Shiwalyon day
नेपाल के कपिलवस्‍तु में तौलेश्वर नाथ मंदिर पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। महाशिवरात्रि का पावन पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार भोर से ही शिवालय हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठे। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का विभिन्न सामग्रियों के साथ अभिषेक कर आशीष लिया। सिंहेश्वरी मंदिर स्थित शिवालय में भोर में तीन बजे ही मंदिर का कपाट खोला गया और भगवान का पहला अभिषेक मंदिर पुजारी ने किया। शिवालयों पर पूरे दिन भारी भीड़ रही। लोग भगवान के दर्शन को आतुर रहे।
विज्ञापन

इटवा के हीरनाथ मंदिर पर सुबह चार बजे मंदिर का पट खोला गया, जिसके बाद शाम तक लोग भगवान के अभिषेक को लाइन में लगे रहे। शिवरात्रि पर यहां मेले का आयोजन किया गया। इसके अलावा कटेश्वरनाथ, सकटागढ़, जबजौवा, महतिनिया, जिगिना स्थित शिवालयों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में जल चढ़ाने के लिए सुबह से कतारबद्ध खड़े रहे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, बिल्वफल, धतूर फल, दुर्वादल, भांगपत्र, गन्ना और बेर के साथ भगवान का अभिषेक किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह जगह पुलिस तैनात रही। जोगिया के सेमरा स्थित पल्टननाथ शिवमंदिर में मेला लगा। यहां दर्शन के लिए भक्तों का जत्था पूरे दिन जुटा रहा। उसका बाजार के महादेव झारखंडी मंदिर, भारतभारी, जिगिना, बढ़नी और शोहरतगढ़ के मंदिरों में रौनक बनी रही और पूरे दिन तक भगवान भोलेनाथ के अभिषेक का क्रम चलता रहा। पकड़ी बाजार के पिपरी शिवपार्वतीश्वर मन्दिर, मदरहवा जमिहरिया, बभनी, बैदवली, बुढ़नईया, लालपुर, मेहनौली, जखवलिया आदि मंदिरों पर पूजा-अर्चना के साथ मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed