{"_id":"6287ca7f9fd2c838ac51d7eb","slug":"hanging-in-death-siddharthnagar-news-gkp4375449112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति ने फंदे से लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति ने फंदे से लटक कर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति ने फंदे से लटक कर दी जान
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
- शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के भादमुस्तहकम गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खुनुवां। शोहरतगढ़ क्षेत्र के भादमुस्तहकम गांव के टोला परसौना में एक व्यक्ति ने फंदे से लटक कर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह बीमारी से ग्रस्त था और दवा में आर्थिक संकट आने से उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के भादमुस्तकहम गांव के टोला परसौना निवासी सुक्तार (45) पुत्र वकील शुक्रवार दोपहर 12 बजे घर में सो रहे थे। बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। जबकि परिवार के अन्य सदस्य कहीं गए थे। लौटे तो वह कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटक रहे थे। पत्नी साजिदा खातून के अनुसार शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे वह घर में सोए हुए थे। घर के सदस्य बाहर काम करने गए थे और बच्चे बाहर खेल रहे थे। घर वापस आने पर पति फंदे से लटके मिले। सूचना पर घर के परिजन व पड़ोस के लोग जुटे और सुक्तार को नीचे उतारा, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सुक्तार की मौत से पत्नी साजिदा व बेटे मोहम्मद इसरार उम्र लगभग 16 वर्ष, मोहम्मद इबरार उम्र लगभग 15 वर्ष व नाबालिग चार बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पत्नी के अनुसार वह बीमार चल रहे थे। दवा में आर्थिक समस्या उत्पन्न हो रही थी। इसलिए वह काफी परेशान रहते थे। वहीं, सूचना पर खुनुवां पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र चौहान व शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष जय प्रकाश दूबे मौके पर पहुंच गए। शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस संबंध में एसओ जयप्रकाश दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।