{"_id":"5e725aa38ebc3e774252cd22","slug":"hanging-body-found-on-tree-siddharthnagar-news-gkp345210220","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
मोहाना थाना के ककरहवा गांव के पास जंगल में लटकी मिली 12वीं के छात्र की लाश
आत्महत्या या हत्या को लेकर पुलिस को पोस्टमार्टम का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा जंगल में बुधवार सुबह मिठवल गांव निवासी युवक की लाश पेड़ की डाल में फंदे से लटकती मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की मौत का कारण आत्महत्या है या हत्या पुलिस इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
क्षेत्र के मिठवल गांव निवासी गिरजेश (20) पुत्र गौरीशंकर ने इसी वर्ष इंटरमीडियट की परीक्षा दी थी। परिजनों के मुताबिक मंगलवार शाम को संदिग्ध हाल में गायब हो गया था। बुधवार सुबह कुछ लोग गांव के बगल ककरहवा जंगल में गए थे तो वहां गिरजेश की फंदे से लटकती हुई लाश देखी। देखते ही देखते लोगों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। साथ ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी मोहाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में मोहाना थानाध्यक्ष राधेश्याम राय ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की दिशा तय की जाएगी।