फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   hangama over death of mother and child, hospital sealed

प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा, अस्पताल सील

Wed, 05 Oct 2022 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
hangama over death of mother and child, hospital sealed
बांसी क्षेत्र के सोनखर में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद हॉस्पिटल को सील किया गया। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा, अस्पताल सील
विज्ञापन

बांसी। नगर की सीमा पर सोनखर गांव के पास संचालित सेवा अस्पताल में मंगलवार को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों के उग्र तेवर देख अस्पताल के जिम्मेदार भाग निकले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल को सील कर दिया है।
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के पचहर गांव निवासी 35 वर्षीय सरिता पत्नी लवकुश को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि मरीज को भर्ती करने से पहले 30 हजार रुपये जमा करा लिए गए थे, लेकिन लापरवाही के कारण जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। उन्होंने अस्पताल संचालकों एवं कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। हंगामा देख वहां मौजूद जिम्मेदार और कर्मचारी अस्पताल छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस अस्पताल में पहुंच गई। घटना के बाद एसडीएम बांसी प्रमोद कुमार और सीएचसी अधीक्षक बसंतपुर डॉ. राजीव रंजन पहुंचे। अवैध तरीके से अल्ट्रासाउंड मशीन लगी थी। उन्होंने अस्पताल को सील करवा दिया। अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल के जिम्मेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि सेवा हॉस्पिटल में जच्चा-बच्चा की मौत हुई है, अस्पताल को सील कर दिया गया है। क्षेत्र में जो भी अवैध हॉस्पिटल चल रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजनों का आक्रोश कम हुआ। वहीं शांति व्यवस्था के लिए अस्पताल के आसपास पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed