फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Hand pumps are bad schools, problem

खराब हैं स्कूलों के हैंडपंप, दिक्कत

Mon, 07 Nov 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 07 Nov 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Hand pumps are bad schools, problem
प्राथमिक विद्यालय चिताही में तालाब के पास लगा हैंडपंप। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। भनवापुर ब्लाक क्षेत्र में परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को शुद्ध पेयजल व सोमवार को बंटने वाले फल के लाले पड़े हैं। यही नहीं अधिकांश स्कूलों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था भी नहीं है। चिताही प्राइमरी स्कूल पर तो बच्चों को जान जोखिम में डालकर अपनी प्यास बुझानी पड़ती है। 
विज्ञापन

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमर उजाला  टीम ने भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का जायजा लिया तो स्थिति मेें कोई सुधार होता नहीं दिखा। सुबह 11.25 बजे पर प्राथमिक विद्यालय सेखुई गोवर्धन पहुंचने पर प्रधानाध्यापक चंद्रप्रकाश यादव ने बताया कि सहायक अध्यापक हिमांशु द्विवेदी बीआरसी पर किताब लेने गए हैं। यहां पंजीकृत 90 में 60 बच्चे उपस्थित रहे। बच्चों ने बताया कि यहां कभी भी दूध नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

स्कूल परिसर में लगा इंडिया मार्का टू हैंडपंप खराब था, जिससे बच्चों को स्कूल के बाहर जाकर पानी पीना पड़ रहा है। दोपहर 12 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय खमहरिया में 46 बच्चों के सापेक्ष 20 उपस्थित मिले। स्कूल परिसर में चारों तरफ गंदगी का ढेर लगा होने के साथ ही पेयजल के लिए लगा हैंडपंप सूखा मिला। पूछने पर प्रधानाध्यापक रामलगन ने बताया कि कई बार बीआरसी पर लिखित जानकारी देकर हैंडपंप मरम्मत करवाने के लिए पत्र दिया गया, लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी बच्चों ने दूध न मिलने की शिकायत की। दोपहर साढ़े 12 बजे प्राथमिक विद्यालय चिताही में बड़ी लापरवाही उजागर हुई। स्कूल में जिस जगह पर बच्चों के पीने के लिए हैंडपंप लगा है। उसके ठीक बगल विशाल तालाब है। बावजूद यहां सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया है।
तालाब के बगल में बाउंड्रीवाल तक नहीं बनी है। बच्चों को हर रोज जान जोखिम में रखकर पानी पीना पड़ता है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक राम आशीष ने बताया कि सहायक अध्यापक विजय शर्मा बिना किसी सूचना के दो दिन से विद्यालय पर नहीं आए हैं।
यहां पंजीकृत 197 में से महज 30 बच्चे उपस्थित थे। बच्चों ने बताया कि जब से स्कूल खुला है, तब से  सिर्फ  दो बार ही स्कूल में फल का वितरण हुआ है। इस संबंध में भनवापुर के बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्रा ने बताया कि जहां पर फल व दूध वितरण की शिकायत है। वहां के स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। एमडीएम, फल व दूध वितरण व्यवस्था में जल्द ही सुधार करवाया जाएगा।

चिताही में तालाब के किनारे बाउंड्री अभी तक क्यों नहीं बना है, पता करते हैं। जबकि सड़क व तालाबों के किनारे बाउंड्रीवाल बनवाना प्राथमिकता है। शिक्षण कार्य में लापरवाही अक्षम्य है। लापरवाह अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed