{"_id":"65f339694d15d681d90cd887","slug":"had-been-suffering-from-breathlessness-for-eight-years-now-you-will-get-relief-from-the-hiccups-of-potholes-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-114356-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीएम आज करेंगे 1894 करोड़ की 551 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीएम आज करेंगे 1894 करोड़ की 551 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण
Thu, 14 Mar 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ जिले में 15 मार्च को 1894 करोड़ रुपये की 551 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। सीएम सुबह 11.20 बजे बीएसए मैदान में हेलीकाप्टर से आएंगे। कार्यक्रम की तैयारी के मद्देनजर बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त एवं आईजी के साथ ही डीएम पवन अग्रवाल, सीडीओ जयेंद्र कुमार व एसपी प्राची सिंह ने बीएसए मैदान का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11:05 बजे हेलीकाप्टर से बलरामपुर से सिद्धार्थनगर के लिए रवाना होंगे। वह 11:20 बजे हेलीपैड बीएसए ग्राउंड पहुंचेंगे। जहां से वह कार्यक्रम स्थल पर 11:25 पहुंचेंगे, यहां वह 11:30 से 12:30 बजे तक विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद जनसभा करेंगे। इसके बाद वह 12:30 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान करेंगे और 12:35 बजे हेलीपैड पहुंचकर रवाना होंगे। सीएम के जिले में आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में है।
सीएम यहां से जिले समेत गोरखपुर, बस्ती और अयोध्या तक के परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। वह 1582 करोड़ रुपये लागत वाली 508 परियोजनाओं का शिलान्यास व 312 करोड़ रुपये लागत की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसमें अकेले जलनिगम ग्रामीण की 1196 करोड़ रुपये लागत की 423 परियोजनाओं का शिलान्यास, 7.95 करोड़ रुपये लागत की पांच परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। साथ ही वह पीडब्ल्यूडी के 131 करोड़ की 36 परियोजना व सिंचाई विभाग की 132 करोड़ के 15 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी बस्ती, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, यूपीपीसी बस्ती, राज्य सेतू निगम बस्ती, सी एंड डीएस, यूपी सिडको एवं नगर पंचायत बढ़नी, भारतभारी, बढ़नीचाफा, बिस्कोहर व कपिलवस्तु की परियोजनाओं का भी शिलान्यास व लोकार्पण होगा।
विज्ञापन
अशोक मार्ग पर रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
बीएसए मैदान में सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर अशोक मार्ग पर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम के दौरान इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। साड़ी व हाइडिल तिराहे पर ही वाहनों को रोका जाएगा। पैदल समेत अन्य राहगीरों पर सुरक्षाकर्मियों की निगरानी रहेगी। कार्यक्रम के मद्देनजर सड़क किनारे एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास साफ-सफाई की गई है।