{"_id":"65f33909ae6dd91e0705b25c","slug":"had-been-suffering-from-breathlessness-for-eight-years-now-you-will-get-relief-from-the-hiccups-of-potholes-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-114348-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आठ वर्ष से झेल रहे थे सांसत... अब गड्ढों के हिचकोले से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आठ वर्ष से झेल रहे थे सांसत... अब गड्ढों के हिचकोले से मिलेगी निजात
Thu, 14 Mar 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बहुप्रतीक्षित एनएच-730 शोहरतगढ़ से शहर होते हुए उसका तक 32 किमी सड़क व बाईपास का निर्माण शुरू होने वाला है। 580 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट से सड़क के साथ ही उसका, चिल्हिया व शोहरतगढ़ में बाईपास के साथ ही शोहरतगढ़ में दो रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होगा। इससे आठ वर्ष से सांसत झेल रहे राहगीर वाहन चालकों को अब सड़क के गड्ढों में हिचकोले खाने से निजात मिल जाएगी। सांसद जगदंबिका पाल 16 मार्च को इस सड़क का शिलान्यास करेंगे।
एनएच 730 पर महराजगंज जिले की सीमा से उसका बाजार व शहर होते हुए शोहरतगढ़ तक निर्माण के लिए दो वर्ष पहले पांच सौ करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ था। इसके साथ ही शोहरतगढ़ में 80 करोड़ रुपये की लागत से गौहनिया चौराहे से मड़वा चौराहे तक 6.273 किमी लंबे बाईपास व दो रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होना था। सड़क के चौड़ीकरण के लिए किनारे के पेड़ों को हटाने की प्रक्रिया में उलझने के कारण निर्माण कार्य में दो वर्ष की देरी हुई। दो माह पहले सड़क किनारे के पेड़ों को हटाने का कार्य शुरू हुआ, जिसके तहत उसका शहर के अशोक मार्ग तक पेड़ हटा दिए गए है। इसके साथ ही उसका बाजार व शोहरतगढ़ में बाईपास निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के बाद शोहरतगढ़ में मिट्टी पटाई का कार्य हो रहा है। सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के लिए बृहस्पतिवार को साड़ी तिराहे पर शिलान्यास का बोर्ड लगाया जा रहा था।
दो वर्ष अटकी थी निर्माण प्रक्रिया
इस सड़क के निर्माण में शुरूआत में डेढ़ वर्ष तक सड़क किनारे संरक्षित वन क्षेत्र के पेड़ों को हटाने को एनओसी लेना आड़े आ रहा था। सनई चौराहे से शोहरतगढ़ तक सड़क किनारे लगे पेड़ संरक्षित वन क्षेत्र में शामिल है। इसे हटाने के लिए केंद्र सरकार से एनओसी लेना था, इसके लिए वन विभाग के माध्यम से आवेदन होना था। अब इसके लिए जरूरी 12 हेक्टेयर भूमि मिलने के बाद एनओसी लेने की प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही सड़क किनारे पेड़ों को हटाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग से मिलेगी निजात
एनएच 730 पर उसका बाजार में बाईपास बनने से दो रेलवे क्रासिंग पर बंद होने से देरी और जाम में फंसने की समस्या से निजात मिल जाएगी। उसका बाजार में आठ किमी लंबी बाईपास बनने से शहर के अंदर से गुजरने में जाम की समस्या भी नहीं रहेगी। इसी तरह चिल्हिया में भी दो किमी बाईपास और एक रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होने से वहां भी रेलवे क्रासिंग से निजात मिल जाएगी। इससे वाहन चालकों को रेलवे फाटक बंद होने लगने वाली देरी की समस्या नहीं रहेगी।
बाईपास निर्माण से मिलेगी जाम से मुक्ति
यात्रियों की दूरी कम करने और जाम से छुटकारा के लिए शोहरतगढ़ में एनएच 730 पर हो रहे बाईपास निर्माण से क्षेत्र के परसिया, अगया, सन्तोरा, सन्तोरी, खरगवार, छतहरी, चौहहट्टा, नकथर, कोइरीडीहा, मड़वा गांव एनएच से जुड जाएंगे। बाईपास निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के बाद अगया गांव के पास मिट्टी डाली जा रही है। शोहरतगढ़ कस्बा के बाहर से बाईपास बनने से वाहन चालकों को जाम से मुक्ति मिलेगी और लोगों के आवागमन की सुविधा आसान हो जाएगी।
हिचकोले खा रहे राहगीर, मिलेगी राहत
आठ वर्ष से उसका बाजार से शहर होते हुए शोहरतगढ़ तक 32 किमी सड़क में बने गड्ढों की दो माह पहले मरम्मत हुई थी। लेकिन गड्ढों के मरम्मत के बाद जगह-जगह उभरी सड़क पर वाहन हिचकोले खा रहे है। इससे पहले भी सड़क के गड्ढों में हिचकोले खाने से क्षेत्र के कई बाइक चालक बीमार पड़ गए। राहगीर वाहन चालकों को इस सड़क के निर्माण से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। स्थानीय नागरिक सड़क निर्माण शुरू होने से हर्ष व्यक्त कर रहे हैं।
आठ वर्ष से क्षतिग्रस्त सड़क से गुजरने से मिल रहे दर्द झेल रहे थे, विभाग जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करे तो इस दर्द से राहत मिलेगी।
हितेश सिंह, चिल्हिया
एनएच बाईपास मार्ग बनने से शोहरतगढ़ कस्बे में जाम से मुक्ति मिलेगी। इससे क्षेत्र का विकास होगा। भूमि का दाम बढ़ेगा। साथ ही रोजगार के अवसर मिलेंगे।
पिंटू पाठक, शोहरतगढ़
एनएच सड़क एवं बाईपास निर्माण के पहले भूमि अधिग्रहण एवं पेड़ हटाने समेत सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, शिलान्यास के साथ ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
आरके वर्मा, अधिशासी अभियंता एनएच