फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Guarding from border to hotel and dhaba

Siddharthnagar News: अलर्ट मोड में पुलिस, बाॅर्डर से होटल व ढाबे तक पहरा

Wed, 17 Jan 2024 03:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 17 Jan 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Guarding from border to hotel and dhaba
सिद्धार्थनगर। अयोध्या श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड में है। बॉर्डर से रोडवेज और रेलवे स्टेशन, होटल, ढाबा पर पुलिस की नजर है। शनिवार रात जिले के सभी थानों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें रेलवे और बस स्टेशन पर लोगों से पूछताछ करने के साथ ही उनके बैग को चेक किया गया। साथ ही होटल में जाकर रजिस्टर देखा। वहीं, सीमा पार से आने वाले हर व्यक्ति की चेकिंग की जा रही है। आधार कार्ड और पहचान पत्र देखा जा रहा है।
विज्ञापन

बीते वर्षों में देश के कुछ हिस्सों में पकड़े गए आतंकियों ने नेपाल सीमा पर नेटवर्क चलाने की जानकारी दे चुके हैं। इसलिए नेपाल सीमा पर संवेदनशीलता बढ़ गई है। जिले की 68 किलोमीटर सीमा पूरी तरह से खुली हुई। 22 जनवरी को अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर बहुत बड़ा मुद्दा भी रहा है। ऐसे में सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही सीमावर्ती थाने की पुलिस भी अलर्ट है।
विज्ञापन

नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर सीओ सदर अखिलेश वर्मा की अगुवाई में चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध दिखने वालों से पूछताछ करने के साथ ही उनका नाम और पता नोट किया गया। इसके अलावा नगर के होटलों की चेकिंग की गई। शोहरतगढ़ में सीओ अरुणकांत सिंह और एसओ राजकुमार पांडेय ने शोहरतगढ़ परसा और महथा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इसके साथ ही होटलों को चेक किया। ठहरने वालों से नाम और पता पूछा। वहीं एसओ ढेबरुआ शशांक कुमार सिंह ने बढ़नी में स्थित होटल और ढाबों की चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसियापुर : सोमवार को बढ़नी बीओपी के डिप्टी कमांडेंट मुकेश कुमार गुर्जर ने क्षेत्रीय लोगों व सुरक्षा एजेंसियों के साथ करते हुए कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम व गणतंत्र दिवस को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान एएसआई सुभाष कुमार, संदीप कुमार, विकास कुमार, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article